अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, दूसरा जख्मी

दनियावां चंडी मुख्य सड़क के माधोपुर बाजार के बजरंग वली के समीप शनिवार को करीब साढ़े नौ बजे तेज गति से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार एक युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। वहीं दूसरा युवक का पैर काटने से गंभीर रूप से घायल हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Jul 2020 11:16 PM (IST) Updated:Mon, 06 Jul 2020 06:08 AM (IST)
अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, दूसरा जख्मी
अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, दूसरा जख्मी

संवाद सूत्र, चंडी : दनियावां चंडी मुख्य सड़क के माधोपुर बाजार के बजरंगवली मंदिर के समीप शनिवार को करीब साढ़े नौ बजे तेज गति से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार एक युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। वहीं दूसरा युवक का पैर काटने से गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को बेहतर उपचार के लिए पटना रेफर कर दिया गया है। मृतक ओम प्रकाश चिकसौरा थाना के वनवारा गांव का बताया जाता है। लेकिन मृतक जैतीपुर में अपना मकान बनाकर कुछ दिनों से रह रहा था। जबकि घायल राकेश कुमार उर्फ घमंडी जैतीपुर का ही रहने वाला बताया जाता है। थानाध्यक्ष ऋतुराज ने बताया कि जैतीपुर निवासी ओम प्रकाश तथा राकेश कुमार किसी कार्य के लिए रामघाट गया था। रात को रामघाट से वापस अपने घर के लिए लौट रहे थे। इसी बीच माधोपुर बजरंगबली के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में जोर की टक्कर मार दी। घटना में ओम प्रकाश की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक का माधोपुर स्थित ढाबा के पास गाड़ी धुलाई का सेंटर था। पुलिस ने मृतक के लाश को कब्जे में लेकर बिहारशरीफ पोस्टमार्टम करा स्वजनों को सौंप दिया।

chat bot
आपका साथी