स्टेट टॉपर शुभदर्शनी को बीडीओ व समाजसेवियों ने किया सम्मानित

बिहारशरीफ। मैट्रिक परीक्षा के रिजल्ट में स्टेट टॉपर बनी एकंगरसराय की शुभदर्शनी को उसके घर जाकर सम्मानित करने के लिए अधिकारियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं का तांता लगा हुआ है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 06 Apr 2021 11:29 PM (IST) Updated:Tue, 06 Apr 2021 11:29 PM (IST)
स्टेट टॉपर शुभदर्शनी को बीडीओ व समाजसेवियों ने किया सम्मानित
स्टेट टॉपर शुभदर्शनी को बीडीओ व समाजसेवियों ने किया सम्मानित

बिहारशरीफ। मैट्रिक परीक्षा के रिजल्ट में स्टेट टॉपर बनी एकंगरसराय की शुभदर्शनी को उसके घर जाकर सम्मानित करने के लिए अधिकारियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं का तांता लगा हुआ है। मंगलवार को एकंगरसराय बीडीओ सुश्री गीता, प्रखंड प्रमुख मनोरमा देवी, सामाजिक कार्यकर्ता राजेश कुमार, राजीव प्रसाद सिंह, औंगारी धाम ट्रस्ट के अध्यक्ष राम भूषण दयाल, उपाध्यक्ष बीएन यादव, एसके पांडेय, एकंगरसराय के समाज सेवी संतोष यादव समेत दर्जनों लोग शुभदर्शनी के एकंगरसराय स्थित आवास पर पहुंचे। कहा कि शुभदर्शनी की मेधा ने एकंगरसराय प्रखंड को गौरवान्वित किया है। शुभदर्शनी के पिता ओम प्रकाश निराला ने लोगों के आशीर्वाद एवं स्नेह के प्रति आभार व्यक्त किया है।

मैट्रिक में छठे स्थान पर रहे मयंक का लक्ष्य डॉक्टर बनना

हरनौत प्रखंड के जीवनपुर निवासी सुजान्ति कुमारी एवं मुन्ना कुमार के पुत्र मयंक राज ने मैट्रिक परीक्षा में 479 अंक लाकर राज्यस्तर पर छठे स्थान हासिल किया है। मयंक नूरसराय के पांडेयचक स्थित डॉ. रामराज उच्च विद्यालय का छात्र रहा है। उसने चंडी स्थित शांतिकुंज कोचिग सेंटर के संचालक प्रो. शत्रुघ्न प्रसाद के मार्गदर्शन में परीक्षा की तैयारी की थी। नर्स मां के बेटे मयंक राज का लक्ष्य डॉक्टर बन समाज सेवा करना है। इनकी मां नवादा में एएनएम हैं जबकि पिता किसान हैं। मयंक बचपन से ही पढ़ाई में होशियार था। इसलिए इनके माता-पिता ने अच्छी शिक्षा दिलाने के लिए चंडी में हॉस्टल में रखवा दिया था। मुन्ना कुमार के मात्र दो पुत्रों में मयंक बड़ा है। पुत्र की सफलता पर खुशियां बांटने के लिए मां छुट्टी लेकर घर आई हैं। गांव-जवार, स्कूल एवं कोचिग संस्थान के शिक्षकों ने बधाई दी है।

chat bot
आपका साथी