पुलिस पर पथराव करने का एक आरोपी गिरफ्तार

सरमेरा। थाना क्षेत्र के मोती विगहा गांव में गुरुवार की रात बरात जा रही गाड़ी को जबरन रोकने के विवाद में हुई रोड़ेबाजी के आरोपी छोटे चौहान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि इस घटना में बीच बीच-बचाव करने पहुंची पुलिस टीम पर भी बदमाशों ने पथराव कर दिया था। जिसमें एक एएसआइ समेत चार पुलिसमकर्मी घायल हो गए थे। दो ग्रामीणों को भी चोट लगी थी। मामले में दोनों पक्ष के लोगों के अलावा पुलिस ने भी प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 06 Jun 2020 08:27 PM (IST) Updated:Sat, 06 Jun 2020 08:27 PM (IST)
पुलिस पर पथराव करने का एक आरोपी गिरफ्तार
पुलिस पर पथराव करने का एक आरोपी गिरफ्तार

सरमेरा। थाना क्षेत्र के मोती विगहा गांव में गुरुवार की रात बरात जा रही गाड़ी को जबरन रोकने के विवाद में हुई रोड़ेबाजी के आरोपी छोटे चौहान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि इस घटना में बीच बीच-बचाव करने पहुंची पुलिस टीम पर भी बदमाशों ने पथराव कर दिया था। जिसमें एक एएसआइ समेत चार पुलिसमकर्मी घायल हो गए थे। दो ग्रामीणों को भी चोट लगी थी। मामले में दोनों पक्ष के लोगों के अलावा पुलिस ने भी प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिसमें चन्द्रेश्वर चौहान समेत 37 नामजद व 50 अज्ञात लोगों के विरूद्ध पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। क्या है मामला

गुरुवार की सुबह गांव में खेत से मूंग तोड़ने को लेकर मोती विगहा निवासी सियाशरण की पत्नी रामवरती देवी व हरेंद्र पासवान के बीच विवाद हुआ था। जिसमें दोनों पक्ष के बीच मारपीट हुई थी। दोनों पक्ष ने इसको लेकर थाने में एक-दूसरे पर मारपीट की प्राथमिकी के लिए आवदेन दिया था। घटना के बाद दोनों पक्ष में तनाव बना हुआ था। इसी तनाव भरे माहौल में गुरुवार की शाम में महेश पासवान के पुत्र की बरात गांव से बेलछी गांव जाने के लिए निकल रही थी। तभी चन्द्रेश्वर चौहान अपने सहयोगियों के साथ आ धमका और बरात में शामिल एक वाहन की चाभी छीन ली। इसी बात को लेकर दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। इसी बीच किसी ने थाना को सूचना दे दी। पुलिस जब तक मौके पर पहुंचती दोनों तरफ से मारपीट व पत्थरबाजी शुरू हो चुकी थी। बदमाशों ने पुलिस टीम पर ही पथराव कर दिया। जिसमें एएसआइ समेत चार पुलिसकर्मी घायल हो गए थे।

chat bot
आपका साथी