जम्मू काश्मीर के रैली में भाग लेने वाले अभाविप कार्यकर्ताओं का किया गया स्वागत

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का सोमवार को नईसराय मोहल्ला स्थित एक मैरेज हॉल में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस मौके पर विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता अरविन्द पटेल ने कहा कि जिस तरह परिषद के पूर्व कार्यकर्ता 1990 में जम्मू काश्मीर के लाल चौक पर झंडा फहराने का काम किया था और धारा 370 हटाने का प्रस्ताव दिया था। उस रैली में नालंदा जिला के दर्जन कार्यकर्ता भी शामिल हुए थे।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Nov 2019 06:53 PM (IST) Updated:Mon, 18 Nov 2019 06:53 PM (IST)
जम्मू काश्मीर के रैली में भाग लेने वाले अभाविप कार्यकर्ताओं का किया गया स्वागत
जम्मू काश्मीर के रैली में भाग लेने वाले अभाविप कार्यकर्ताओं का किया गया स्वागत

बिहारशरीफ : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का सोमवार को नईसराय मोहल्ला स्थित एक मैरेज हॉल में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस मौके पर विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता अरविन्द पटेल ने कहा कि जिस तरह परिषद के पूर्व कार्यकर्ता 1990 में जम्मू काश्मीर के लाल चौक पर झंडा फहराने का काम किया था और धारा 370 हटाने का प्रस्ताव दिया था। उस रैली में नालंदा जिला के दर्जन कार्यकर्ता भी शामिल हुए थे। रैली में शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं को परिचय पत्र व अंग-वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर संयोजक सज्जन कुमार, गोपाल कुमार, कार्यकर्ता सुरेन्द्र जी, अशोक कुमार, सुधीर पटेल, सुधीर मालाकार, शैलेश कुमार, अनिल प्रसाद, विनोद सर आदि उपस्थित थे। सम्मेलन के दौरान नगर इकाई के कार्यकर्ताओं का पुर्न गठन किया गया। जिसमें शैलेन्द्र प्रसाद नगर अध्यक्ष, रत्नेश कुमार व विनोद कुमार नगर उपाध्यक्ष, ललन कुमार नगर मंत्री, निशा रानी नगर महामंत्री, प्रतीक राज, नागमणि मुस्कान, सुशांत कुमार, कुंदन कुमार सह मंत्री, बांके सन्नी कार्यालय मंत्री, अजीत चौधरी सह कार्यालय मंत्री, रॉनीन पटेल नगर कोषाध्यक्ष, नंदन कुमार सह नगर कोषाध्यक्ष, यश राज एसएफडी प्रमुख, आर्या सिंह कुशवाहा कला मंच प्रमुख, सिकेन्द्र कुमार नगर सोशल मीडिया प्रमुख बनाया गया। इसी तरह गुलशन कुमार, मुकेश कुमार, ओनम कुमार, रवि कुमार, कुंदन कुमार, प्रिस सक्सेना, सुमंत कुमार, छोटू अकेला, विक्की, प्रिया राज, आरोही सिन्हा, प्रिया आनंद, रजनी सिन्हा, नीतीश कुमार, कृष्णा मुरारी, नीतीश कुमार को नगर कार्य समिति सदस्य बनाया गया है।

chat bot
आपका साथी