हिलसा में घर बनवा रहा युवक रहस्यमय तरीके से गायब

बिहारशरीफ। शहर के बिहारी रोड में अपना घर बना रहा एक युवक बुधवार को रहस्यमय ढंग से गायब हो गया। घटना के बाद स्वजनों ने उसकी खोजबीन की लेकिन उसका पता नहीं चल पाया। बाद में स्वजनों ने हिलसा थाना प्राथमिकी दर्ज कराई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Mar 2021 11:46 PM (IST) Updated:Fri, 05 Mar 2021 11:46 PM (IST)
हिलसा में घर बनवा रहा युवक रहस्यमय तरीके से गायब
हिलसा में घर बनवा रहा युवक रहस्यमय तरीके से गायब

बिहारशरीफ। शहर के बिहारी रोड में अपना घर बना रहा एक युवक बुधवार को रहस्यमय ढंग से गायब हो गया। घटना के बाद स्वजनों ने उसकी खोजबीन की लेकिन उसका पता नहीं चल पाया। बाद में स्वजनों ने हिलसा थाना प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। दर्ज प्राथमिकी में बताया गया है कि नूरसराय थाना क्षेत्र के कश्मीरी चक गांव निवासी शैलेंद्र प्रसाद के पुत्र चंदन कुमार बिहारी रोड में शर्मा गली के मास्टर लॉज के पास अपना घर बनवा रहा था। बुधवार को वे अपने गांव से स्कूटी से निर्माण स्थल पर पहुंचे। दोपहर बाद मजदूरों के खाना खाने के दौरान वे निर्माण स्थल के पास अपना स्कूटी को छोड़कर कहीं निकल गए। शाम तक नहीं लौटे तो स्वजन उन्हें ढूंढने लगे। कहीं अता-पता नहीं चलने पर उनके फुफेरे भाई नूरसराय के जमुनापुर निवासी शेखर राज हिलसा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई। युवक के अचानक लापता होने के बाद स्वजन किसी अनहोनी की आशंका से सहमे हुए हैं। बताया जाता है कि गायब युवक चंदन कुमार से कुछ दिन पूर्व थरथरी थाना क्षेत्र के करियामा के पास कार पर सवार अपराधियों ने एक लाख रुपए लूट लिए थे। हालांकि इस संबंध में उसने थरथरी थाना को कोई लिखित शिकायत नहीं दी थी। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कृष्ण मुरारी प्रसाद ने बताया कि पुलिस युवक के अचानक गायब होने के मामले को गंभीरता से लिया गया है। पीड़ित के स्वजन किसी से दुश्मनी होने की बात को सिरे से खारिज कर रहे हैं। ऐसी स्थिति में मानवीय एवं तकनीकी आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

chat bot
आपका साथी