बिहारशरीफ कोर्ट में फिर मिले 8 कोरोना संक्रमित, हड़कंप

जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्या नियमित बढ़ता जा रहा है। शनिवार की देर रात बिहारशरीफ कोर्ट के आठ और कर्मी कोरोना संक्रमित पाए गण् है। इससे कोर्ट कमर्यिों में दहशत व्याप्त हो गया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Jul 2020 11:15 PM (IST) Updated:Mon, 06 Jul 2020 06:08 AM (IST)
बिहारशरीफ कोर्ट में फिर मिले 8 कोरोना संक्रमित, हड़कंप
बिहारशरीफ कोर्ट में फिर मिले 8 कोरोना संक्रमित, हड़कंप

जागरण संवाददाता, बिहारशरीफ : जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्या नियमित बढ़ता जा रहा है। शनिवार की देर रात बिहारशरीफ कोर्ट के 8 कर्मियों का रिपोर्ट पॉजिटिव आया है। इससे पहले भी दो कर्मी संक्रमित हो चुके हैं। बता दें कि पिछले तीन दिनों में जिले में 95 लोगों का रिपोर्ट पॉजिटिव आया है। इसमें ज्यादातर लोग बिहारशरीफ शहर के ही हैं। कोर्ट में मिले एक साथ आठ लोगों की रिपोर्ट के बाद अन्य कर्मियों में हड़कंप मच गया है। इधर बेन प्रखंड के खैरा गांव में पिता-पुत्र कोरोना पॉजिटिव हुए हैं। बता दें कि बिहारशरीफ का ब्रहमस्थान, कमरूद्दीनगंज मोहल्ला पहले ही सील हो चुका है। पिछले दिनों भैसासुर मोहल्ला से मिले एक साथ 18 लोगों के संक्रमित होने के बाद यह मोहल्ला भी सील होने की स्थिति में आ गई है। अब तक जिले में कुल 343 लोग संक्रमित हुए हैं। इसमें 183 लोग स्वस्थ हो गए। वहीं सात लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 145 अभी भी एक्टिव केस है जिसका आइसोलेशन सेंटर में इलाज चल रहा है। सीएस डॉ राम सिंह ने बताया कि कोरोना संक्रमित लोगों को आइसोलेशन सेंटर में रखा गया है। वहीं इन लोगों के सम्पर्क में आए लोगों को चिन्हित किया जा रहा है। राजगीर में भी मिला एक कोरोना पॉजिटिव

संवाद सहयोगी, राजगीर : कोरोना ने राजगीर शहर में भी दस्तक दे दिया है। राजगीर-गिरियक सड़क मार्ग स्थित गुलजार बाग निवासी को अपनी चपेट में ले लिया है। जबकि राजगीर-छबिलापुर मार्ग स्थित आरडीएच उच्च विद्यालय के समीप भी एक पॉजिटिव मिला है। गुल•ार बाग के कोरोना पीड़ित व्यक्ति बिहारशरीफ सिविल कोर्ट का एक कर्मी है और राजगीर से बिहार शरीफ आवागमन करता है। सिविल कोर्ट बिहारशरीफ में बीते मंगलवार को लगभग दर्जन भर कर्मियों के साथ उनका भी ब्लड सैंपल टेस्ट के लिए भेजा गया था। रविवार को जब रिपोर्ट आई तो उसमें उनका रिपोर्ट पॉजिटिव पाया गया। अनुमंडलीय चिकित्सा उपाधीक्षक डॉ उमेश चंद्र ने बताया कि पॉजिटिव व्यक्ति को बिहार सदर अस्पताल के आईसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया है। पीड़ित के संपर्क में आए लोगों की स्क्रीनिग की जाएगी।

chat bot
आपका साथी