सिलाव प्रखंड में 64.13 फीसद हुआ मतदान

नालंदा। सिलाव प्रखंड की 11 पंचायतों में शुक्रवार को हुए मतदान में 64.13 फीसद लोगों ने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान में महिलाएं पुरुषों से आगे रहीं। महिलाओं का मतदान प्रतिशत 66.12 फीसद रहा।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 08 Oct 2021 11:49 PM (IST) Updated:Fri, 08 Oct 2021 11:49 PM (IST)
सिलाव प्रखंड में 64.13 फीसद हुआ मतदान
सिलाव प्रखंड में 64.13 फीसद हुआ मतदान

नालंदा। सिलाव प्रखंड की 11 पंचायतों में शुक्रवार को हुए मतदान में 64.13 फीसद लोगों ने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान में महिलाएं पुरुषों से आगे रहीं। महिलाओं का मतदान प्रतिशत 66.12 फीसद रहा। पुरुषों का आंकड़ा 62 फीसद पर ही ठहर गया। यहां की सभी 11 पंचायतों में कुल मतदाताओं की संख्या 75019 हैं।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में सिलाव प्रखंड में गांव की सरकार बनाने को लेकर शुक्रवार को पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण मतदान सम्पन्न हो गया। सभी बूथों पर सुबह से ही मतदाताओं की लम्बी कतारें देखी गयी। अधिकांश मतदान केंद्र पर महिलाओं की संख्या अधिक देखी गयी। प्रखंड के अधिकांश बूथों पर सुबह से ही मतदान काफी तीव्र गति से हुआ। दोपहर के बाद मतदाता की कमी बूथों पर देखने को मिला। बता दें कि पंचायत चुनाव में जिलापरिषद, मुखिया, सरपंच,पंचायत समिति सदस्य, वार्ड सदस्य एवं पंच के कुल 250 पदों के लिए वोटिग हुआ। इन सभी पदों के लिए कुल 902 प्रत्याशी का भाग्य ईवीएम एवं मत पेटी में कैद हो गया।

प्रखंड में इक्का दुक्का बूथों को छोड़ सभी जगहों पर मतदान शांतिपूर्ण सम्पन्न हो गया। प्रखंड के विन्डी डीह अनुसूचित जाति टोला बूथ नम्बर 66 पर 11बजे तक मात्र 70 वोट पडे थे। ग्रामीणों के आरोप के अनुसार बूथ पर मौजूद पुलिस पदाधिकारी एएसआई सुरेंद्र प्रसाद द्वारा खास उमीदवार के पक्ष में मतदान कराने के कारण इस बूथ पर करीब एक घंटे तक हंगामा के कारण मतदान बंद रहा। सेक्टर मजिस्ट्रेट के आने के बाद मतदाताओं को समझा बुझा कर मतदान शुरू कराया गया। जबकि बड़ाकर पंचायत के कृपा बिगहा बूथ संख्या 140 पर ईवीएम में खराबी के चलते करीब एक घंटे तक मतदान बाधित रहा। वहीं मध्य विद्यालय पांकी मतदान केन्द्र संख्या 35 पर एक बुजुर्ग लाचार महिला मतदाता के साथ हेल्पर मतदाता को बूथ के अन्दर नहीं जाने देने के कारण हंगामा हो गया। कुछ देर के लिए मतदान बंद रहा। काफी नोकझोंक के बाद हेल्पर के साथ बुजुर्ग ने अपना मताधिकार किया। वहीं नानंद बूथ संख्या 106 पर आधे घंटे बिलम्ब से मतदान शुरू हुआ तो 108 पर ईवीएम की खराबी के चलते कुछ देर मतदान बाधित रहा। नानंद के बूथ संख्या 107 एवं 109 पर प्रत्याशी के द्वारा गड़बड़ी किए जाने की सूचना के बाद पुलिस तत्पर हो फर्जी मतदान होने से वंचित रखा। करीब दर्जन लोगों को पुलिस ने गड़बड़ी करने की आशंका में हिरासत में लिया था।

chat bot
आपका साथी