वेन में 62.67 व एकंगरसराय में 63.25 फीसद मतदान

नालंदा। रविवार को जिले के वेन एवं एकंगरसराय प्रखंड में पंचायत चुनाव हुए। शाम 5 बजे तक अधिकारिक जानकारी के अनुसार वेन में कुल 62.67 व एकंगरसराय में 63.25 फीसद मतदान दर्ज किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 11:47 PM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 11:47 PM (IST)
वेन में 62.67 व एकंगरसराय में 63.25 फीसद मतदान
वेन में 62.67 व एकंगरसराय में 63.25 फीसद मतदान

नालंदा। रविवार को जिले के वेन एवं एकंगरसराय प्रखंड में पंचायत चुनाव हुए। शाम 5 बजे तक अधिकारिक जानकारी के अनुसार वेन में कुल 62.67 व एकंगरसराय में 63.25 फीसद मतदान दर्ज किया गया। इस चरण में भी महिलाएं पुरुषों से मतदान में आगे रहीं। वेन में जहां पुरुष मतदान का प्रतिशत 61.26 रहा, वहीं महिलाएं लगभग 3 प्रतिशत ज्यादा 64.08 फीसद रही। वेन प्रखंड में कुल मतदान केन्द्रों की संख्या 123 थी जिनमें सभी जगह बायो मैट्रिक सिस्टम लगाये गये थे। इसी तरह एकंगरसराय में कुल मतदान का प्रतिशत शाम 5 बजे तक 63.25 रहा जिसमें पुरुष मतदान का प्रतिशत 62.56 तथा महिलाओं का प्रतिशत 63.93 रहा। एकंगरसराय प्रखंड के भी सभी 217 मतदान केन्द्रों पर बायो मैट्रिक सिस्टम लगाये गये थे। कहीं से पुन: मतदान की अनुशंसा नहीं की गई है। छिटपुट घटनाओं को छोड़कर एकंगर सराय प्रखंड के 16 पंचायतों में मतदान सम्पन्न

संवाद सूत्र, एकंगरसराय : सोमवार को कुछ छिटपुट घटनाओं को छोड़कर एकंगरसराय प्रखंड के 16 पंचायतों के 217 मतदान केंद्रों पर शांति पूर्वक वातावरण में चुनाव संपन्न हो गया । शाम 5 बजे तक 64 प्रतिशत के आसपास मतदान होने की सूचना है जबकि एकंगर सराय प्रखंड के लगभग एक दर्जन मतदान केंद्रों पर देर रात 8 बजे तक मतदान चलने की संभावना है। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि अहले सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लम्बी कतार नजर आने लगी। सबसे ज्यादा उत्साह महिलाओं में देखने को मिली। उसके बाद जो प्रथम बार अपना मतदान करने आये थे उसमें उत्साह देखा गया। आधा दर्जन मतदान केंद्रों पर झड़प

आधा दर्जन मतदान केन्द्रों पर सूचना प्रकाश में आई जिसमें बादरवाद पंचायत भानु बिगहा के मतदान केंद्र संख्या 91 एवं 91 क पर एक मुखिया प्रत्याशी के समर्थकों द्वारा रसलपुर गांव के अति पिछड़ा एवं अनुसूचित जाति के मतदाताओं के साथ मारपीट कर खदेड़ दिया गया जिससे वह लोग मतदान नहीं दे पाए लेकिन बाद में यह मामला काफी जोर-शोर से प्रशासनिक महकमे में फैल गया, तब जाकर हिलसा के अनुमंडल पदाधिकारी राधाकांत एवं पुलिस उपाधीक्षक कृष्ण मुरारी प्रसाद उक्त मतदान केंद्र पर पहुंच कर स्थिति को नियंत्रित किया एवं मतदान से वंचित लोगों को बुलवाकर मतदान करवाया। वहीं दूसरी ओर केशोपुर पंचायत के कोरथु मतदान केंद्र पर भी दो पक्ष के बीच झड़प होने से काफी देर तक मतदान रुका रहा बाद में प्रशासनिक हस्तक्षेप से मतदान चालू कराया गया। नालंदा के जिलाधिकारी योगेंद्र प्रसाद पुलिस अधीक्षक एस हरि प्रसाथ भी एकंगर सराय प्रखंड के कई मतदान केंद्रों पर घूम घूम कर जायजा लिया। जिलाधिकारी ने धुरगावं पंचायत के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया जबकि पुलिस अधीक्षक ग्यासपुर पंचायत के मतदान केंद्र संख्या 140 सादिकपुर पर भगदड़ एवं अनियमितता की शिकायत पाकर पहुंच गए तथा केंद्र का का निरीक्षण कर लोगों से शांतिपूर्ण वातावरण एवं कोविड-19 का पालन करते हुए मतदान करने का अनुरोध किया। अहले सुबह से ही विभिन्न मतदान केंद्रों पर ईवीएम की खराबी की शिकायत मिलनी प्रारंभ हो गई थी और किसके कारण 1 से 2 घंटे तक कई मतदान केंद्रों पर मतदान प्रारंभ नहीं हो पाया था लेकिन बाद में ईवीएम पहुंचने एवं खराबी दूर करने के बाद मतदान प्रारंभ हुआ। इसके चलते ही मतदान लेट तक हो रही है। विभिन्न पंचायतों के महमदपुर तेलिया मई, सादिकपुर, भानु बिगहा, कोरथु, नवगढ़, चौरई समेत कई अन्य जगहों से शिकायत मिल रही थी कि प्रशासन के कुछ लोग प्रत्याशी विशेष के पक्ष में काम कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी