बिना मास्क पकड़े गए 584 लोग, 5850 रुपए जुर्माना

बिहारशरीफ। कोरोना से बचाव को लेकर हर व्यक्ति से मास्क का उपयोग सुनिश्चित कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव के आदेश पर मंगलवार को जिले भर में मास्क चेकिग अभियान चलाया गया। इस दौरान बिहारशरीफ एसडीओ संजय कुमार सिंह डीएसपी शिब्ली नोमानी के अलावा तीनों थाने की पुलिस के अलावा बीडीओ सीओ ने संयुक्त रूप से अलग-अलग इलाके में अभियान चलाकर कुल 584 लोगों से 5850 रुपए का जुर्माना वसूला गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 24 Nov 2020 11:47 PM (IST) Updated:Tue, 24 Nov 2020 11:47 PM (IST)
बिना मास्क पकड़े गए 584 लोग, 5850 रुपए जुर्माना
बिना मास्क पकड़े गए 584 लोग, 5850 रुपए जुर्माना

बिहारशरीफ। कोरोना से बचाव को लेकर हर व्यक्ति से मास्क का उपयोग सुनिश्चित कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव के आदेश पर मंगलवार को जिले भर में मास्क चेकिग अभियान चलाया गया। इस दौरान बिहारशरीफ एसडीओ संजय कुमार सिंह, डीएसपी शिब्ली नोमानी के अलावा तीनों थाने की पुलिस के अलावा बीडीओ, सीओ ने संयुक्त रूप से अलग-अलग इलाके में अभियान चलाकर कुल 584 लोगों से 5850 रुपए का जुर्माना वसूला गया। डीएसपी ने कहा कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण से बचाव के लिए हर व्यक्ति को मास्क पहनना अनिवार्य किया गया है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि बिना मास्क के घर से न निकले। साथ में सेनेटाइजर जरूर रखें। भीड़-भाड़ वाले इलाके में जाने से बचें व शारीरिक दूरी का ख्याल जरूर रखें। वहीं एसडीओ ने कहा है कि बिना मास्क लगाए कोई भी दुकानदार दुकान नहीं खोलेंगे और बिना मास्क लगाए ग्राहकों को समान नहीं देंगे। उन्होंने बताया कि यह अभियान लगातार 15 दिनों तक चलेगा। उन्होंने कहा कि यदि लोग नहीं मानें तो जुर्माने की राशि बढ़ाई भी जा सकती है। इसी तरह सरमेरा व गिरियक में सर्वाधिक 70-70 लोगों से बिना मास्क के कारण जुर्माना किया गया। करायपरशुराय में 20, नगरनौसा में 3 व बेन में 5 लोगों से जुर्माना वसूला गया। उन्होंने बताया कि जुर्माना वसूली करने के समय हर व्यक्ति को एक-एक मास्क भी दिया गया। नूरसराय में बिना मास्क वाले लोगों का काटा गया चालन

नूरसराय : कोरोना संक्रमण के बढ़ते संभावित खतरे को देखते हुए नूरसराय में मास्क चेकिग अभियान चलाया गया। मास्क चेकिग अभियान नूरसराय थाना गेट के पास से शुरुआत की गयी। बिना मास्क के चल रहे साठ लोगों से 3000 का चालान काटा गया साथ ही चालान के एवज में प्रति व्यक्ति को दो मास्क भी दिया गया। बीडीओ राहुल कुमार व थानाध्यक्ष बीरेंद्र चौधरी ने मास्क चेकिग कर चालान काटा। साथ ही बीडीओ व थानाध्यक्ष ने लोगों को कोरोना के प्रति लोगों को मास्क लगाने,सोशल डिस्टेंसीग का पालन करने व समय समय पर हाथों को साबुन पानी से धोने के लिए जागरूक किया। बीडीओ ने लोगों को बताया कि सतर्कता ही कोरोना से बचाव है।

chat bot
आपका साथी