नालंदा जिले के 381 केंद्रों पर कुल 48 हजार 110 लोगों ने ली वैक्सीन

बिहारशरीफ। नालंदा जिले के 20 प्रखंडों में कोरोना टीकाकरण महाअभियान में कुल 381 केंद्रों पर 48 हजार 110 लोगों ने वैक्सीन ली। स्कूल सामुदायिक भवन व जन वितरण प्रणाली की दुकानों को टीका केंद्र बनाया गया है। हर टीका केंद्र पर भीड़ देखी गई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 02 Jul 2021 11:37 PM (IST) Updated:Fri, 02 Jul 2021 11:37 PM (IST)
नालंदा जिले के 381 केंद्रों पर कुल 48 हजार 110 लोगों ने ली वैक्सीन
नालंदा जिले के 381 केंद्रों पर कुल 48 हजार 110 लोगों ने ली वैक्सीन

बिहारशरीफ। नालंदा जिले के 20 प्रखंडों में कोरोना टीकाकरण महाअभियान में कुल 381 केंद्रों पर 48 हजार 110 लोगों ने वैक्सीन ली। स्कूल, सामुदायिक भवन व जन वितरण प्रणाली की दुकानों को टीका केंद्र बनाया गया है। हर टीका केंद्र पर भीड़ देखी गई। शारीरिक दूरी मिटी दिखी। वहीं गांवों में लगभग आधे लोग मास्क नहीं पहने थे। एकंगरसराय प्रखंड में विभिन्न पंचायतों के गांवों में कुल 31 केंद्र बनाए गए हैं। यहां कुल 3730 लोगों को वैक्सीन दी गई।

चंडी प्रखंड में कुल 25 जगह वैक्सीनेशन कैम्प लगा। जहां 2050 लोगों का वैक्सीनेशन किया गया।

गिरियक के हेल्थ मैनेजर मुरारी कुमार ने बताया कि प्रखंड की 12 जगहों पर वैक्सीनेशन कैंप लगाया गया। जहां 2190 लोग वैक्सिनेटेड हुए।

वहीं विम्स (पावापुरी मेडिकल कालेज) में 9 वायल खोली गई। जिससे 90 लोगों को टीका दिया गया ।

इसलामपुर प्रखंड में कुल 28 जगहों पर कैम्प लगा। जिसमें नगर पंचायत में चार स्थान, दो चलंत गाड़ी और 22 गांव शामिल थे। 28 कैम्प में कुल 4900 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। जिसमें 18 वर्ष से 44 वर्ष के कुल 2830 एवं 45 वर्ष से ऊपर वाले 2070 लोग शामिल हैं। यह जानकारी इस्लामपुर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाक्टर बाल्मीकि प्रसाद ने दी। अस्थावां में 25 जगह कैंप लगाकर कुल 2200 लोगों का वैक्सीनेशन किया गया।

वहीं, हिलसा में तीन हजार लोगों को कोरोना का टीका लगाकर लक्ष्य पूरा कर लिया गया। यह जानकारी हिलसा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. सुरेश चौधरी ने दी। हिलसा नगर परिषद क्षेत्र के रामबाबू उच्च माध्यमिक विद्यालय एवं श्री चंद्र उदासीन महाविद्यालय के अलावे सभी 15 पंचायतों समेत कुल 17 वैक्सीनेशन सेंटर बनाए गए थे। डा. चौधरी ने बताया कि फिलहाल वैक्सीन का स्टॉक खत्म हो गया है। शनिवार को वैक्सीन आने के बाद ही लोगों का वैक्सीनेशन किया जा सकेगा।

बिंद में 11 जगह कैंप लगाकर कुल 2320 लोगों का वैक्सीनेशन किया गया। सिलाव नगर पंचायत के 14 केंद्र पर 1360 लोगों को वैक्सीन लग सकी।

बेन प्रखंड के 5 केंद्रों पर 1600 लोगों को वैक्सीन दी गई। यह जानकारी वैन के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सतीश कुमार सिन्हा ने दी।

हरनौत प्रखंड की 17 पंचायतों के 24 केंद्रों पर 18 साल से ऊपर के 3170 लोगों ने वैक्सीन ली। हरनौत के पीएचसी प्रभारी डा. राजीव रंजन सिन्हा ने बताया कि शुक्रवार को कोविड टीके की सभी वायल खत्म हो गई। बताया कि गुरुवार को पीएचसी में 830 लोगों ने वैक्सीन ली थी।

कहा कि अब नई खेप मिलने पर ही टीकाकरण हो पाएगा। करायपरसुराय प्रखंड के बारह केंद्रों पर 1200 लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया था, जिसमें 1140 लोगों का वैक्सीनेशन हो सका।

थरथरी प्रखंड के कई विद्यालयों में कोविड-19 टीकाकरण कैंप लगाए गए। जिसमें नरारी, भतहर, बड़ी छरियारी, नत्थू बिगहा, मकुंदन बिगहा, सैदबरही, पमारा, बेरमा एवं पीएचसी शामिल हैं। कुल मिलाकर 850 लोगों को कोविड रोधी टीका लगाया गया। नगरनौसा प्रखंड में कुल 1370 लोगों को वैक्सीन दी गई। यह जानकारी स्वास्थ प्रबंधक ने दी। बिहारशरीफ के विकास कोचिग परिसर में जीवन रक्षक टीम की ओर से लगाए गए कैम्प में 70 लोगों को वैक्सीन दी गई।

...

रेडक्रास सोसायटी भवन में 390 को लगा टीका

शुक्रवार की सुबह 10 बजे से रेड क्रास सोसाइटी भवन बिहारशरीफ में कोविड-19 वैक्सीनेश शिविर का उद्घाटन नगर आयुक्त अंशुल अग्रवाल ने किया। मौके पर सिविल सर्जन डाक्टर सुनील कुमार, डाक्टर संध्या व डब्ल्यूएचओ नालंदा के निगरानी पदाधिकारी भी उपस्थित थे। शिविर में 390 लोगों का टीकाकरण किया गया। इस कार्य मे रेड क्रास सोसायटी के कोषाध्यक्ष राजेश कुमार, डा. विजय कुमार, मोहम्मद अखलाक अहमद, ब्रजकिशोर पाठक, संगीता देवी, नागेश कुमार, राजीव रंजन, संदीप कुमार, रंजन कुमार, एएनएम गीता देवी तथा रेड क्रास सोसायटी के सहायक जमुना प्रसाद सिन्हा, डाटा एंट्री आपरेटर दिनेश कुमार व संजय कुमार ने सहयोग प्रदान किया।

chat bot
आपका साथी