20 हजार वोटर पहली बार करेंगे मतदान, 591 की उम्र 99 के पार
बिहारशरीफ। बीते लोकसभा चुनाव की तुलना में आगामी विधानसभा चुनाव में वोटरों की संख्या में लगभग दो लाख का इजाफा हुआ है। इस बार जिले के सातों विधानसभा क्षेत्र में 18 से 100 वर्ष से अधिक के आयु वाले लगभग 21 लाख 45 हजार 290 वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
बिहारशरीफ। बीते लोकसभा चुनाव की तुलना में आगामी विधानसभा चुनाव में वोटरों की संख्या में लगभग दो लाख का इजाफा हुआ है। इस बार जिले के सातों विधानसभा क्षेत्र में 18 से 100 वर्ष से अधिक के आयु वाले लगभग 21 लाख 45 हजार 290 वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें पहली बार वोटर बने 18 से 19 वर्ष के किशोरों की संख्या 20 हजार 357 शामिल हैं। वहीं जिले में 99 साल के पार बुजुर्गों की संख्या भी 591 है। किशोरों में तो अभी से मतदान करने को लेकर उत्साह दिख रहा है। परंतु बुजुर्गों को सहारा नहीं मिला तो वे बथ तक नहीं पहुंच सकेंगे। सर्वाधिक संख्या 30 से 39 वर्ष के वोटरों की है। 5 लाख 19 हजार 688 वोटरों की यह जमात किसी न किसी रोजी-रोजगार से जुड़ी है। अगर इस उम्र के वोटरों में उत्साह रहा तो इस बार वोट प्रतिशत बढ़ सकता है।
-----------------
किस उम्र के कितने वोटर करेंगे मताधिकार
..........
विधानसभा चुनाव में 18 से 19 वर्ष आयु के 20 हजार 357, 20 से 29 वर्ष आयु के 4 लाख 43 हजार 934, 30 से 39 वर्ष आयु के 5 लाख 19 हजार 688, 40 से 49 वर्ष आयु के 4 लाख 66 हजार 731, 50 से 59 वर्ष आयु के 3 लाख 26 हजार 922 वोटर हैं। वहीं 60 से 69 वर्ष आयु के 2 लाख 8 हजार 262, 70 से 79 वर्ष आयु के 1 लाख 9 हजार 96 वोटर तथा 80 से 89 वर्ष के वोटर 40 हजार 509, 90 से 99 वर्ष आयु के वोटर 92 सौ एवं 100 वर्ष या उसके उपर आयु के वोटर 591 हैं।
.............
विस क्षेत्र उम्र 90 से 99 उम्र 99 से अधिक उम्र 18-19
अस्थावां 1,555 90 2,288
बिहारशरीफ 1,452 98 3,688
राजगीर 1,348 96 2,569
इस्लामपुर 1,080 48 2,742
हिलसा 1,023 52 2,959
नालंदा 1,593 121 3,148
हरनौत 1,149 86 2,963