सिपाही भर्ती परीक्षा में 18 मुन्ना भाई गिरफ्तार

शेखपुरा। रविवार को संपन्न सिपाही भर्ती परीक्षा में शेखपुरा से 18 मुन्ना भाइयों को गिरफ्तार किया गया। इसमें कई महिला भी शामिल हैं। ये सभी दूसरों के बदले परीक्षा दे रहे थे। पुलिस सभी 18 मुन्ना भाइयों को गिरफ्तार करके उसे कोर्ट के समक्ष पेश करने की कार्यवाही की जा रही है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 14 Mar 2021 11:40 PM (IST) Updated:Sun, 14 Mar 2021 11:40 PM (IST)
सिपाही भर्ती परीक्षा में 18 मुन्ना भाई गिरफ्तार
सिपाही भर्ती परीक्षा में 18 मुन्ना भाई गिरफ्तार

शेखपुरा। रविवार को संपन्न सिपाही भर्ती परीक्षा में शेखपुरा से 18 मुन्ना भाइयों को गिरफ्तार किया गया। इसमें कई महिला भी शामिल हैं। ये सभी दूसरों के बदले परीक्षा दे रहे थे। पुलिस सभी 18 मुन्ना भाइयों को गिरफ्तार करके उसे कोर्ट के समक्ष पेश करने की कार्यवाही की जा रही है। डीपीआरओ ने बताया ये सभी मुन्ना भाई दूसरी पाली की परीक्षा में पकड़े गये हैं। सबसे अधिक 8 मुन्ना भाई डीएम हाई स्कूल केंद्र से गिरफ्तार हुए हैं। मुरलीधर बालिका स्कूल से 6 तथा आरडी कॉलेज से 4 मुन्ना भाई गिरफ्तार किए गए हैं। परीक्षा के दौरान अभ्यार्थियों का प्रवेश पत्र जांचने तथा फोटो मिलान करने के क्रम में इन फर्जी परीक्षार्थियों को पकड़ा गया। इसमें कई अपने रिश्तेदार के बदले तो कई पैसा लेकर दूसरे के बदले परीक्षा दे रहे थे। मुन्ना भाइयों के साथ उन परिक्षर्थियों के खिलाफ भी केस दर्ज किया जा रहा है,जिनके बदले ये परीक्षा में बैठे थे। फर्जी परीक्षार्थियों की गिरफ्तारी की सूचना सिपाही चयन पर्षद को दे दी गई है। इधर रविवार की परीक्षा में 399 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। पहली पाली में178 तथा दूसरी पाली में 221 अनुपस्थित रहे।

सिपाही भर्ती परीक्षा के अभ्यार्थियों ने किया बवाल : रविवार को संपन्न सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान शेखपुरा के डीएम हाई स्कूल केंद्र पर कुछ अभ्यार्थियों ने भारी बाबल किया। अभ्यार्थियों के इस बाबल को नियंत्रित करने के लिए वरीय अधिकारियों को एक्शन में आना पड़ा। इस दौरान अभ्यार्थियों ने स्कूल के मेन गेट तथा कुछ खिड़कीयों को नुकसान पहुंचाया। बेकाबू अभ्यार्थियों ने परीक्षा केंद्र की ऊंची दीवार फांदकर जबरन घुसने का प्रयास किया। कई अभ्यार्थी जबरन घुस भी गये, जिन्हें बाद मेन पुलिस की मदद से निकाल दिया गया। अपर अनुमंडल पदाधिकारी राजीव कुमार ने बताया यह बाबल तय समय के बाद परीक्षा केंद्र में घुसने को लेकर हुआ। ऐसे लगभग डेढ़ दर्जन अभ्यार्थियों को परीक्षा में शामिल होने नहीं दिया गया। यह बाबल पहली पाली की परीक्षा के दौरान हुआ। पहली पाली की परीक्षा 10 से 12 बजे तक थी। इसके लिए अभ्यार्थियों को 9.40 तक परीक्षा केंद्र पर प्रवेश करने का समय निर्धारित था। इसी में डीएम हाई स्कूल केंद्र पर कुछ अभ्यार्थी 10 बजे पहुंचे। जब इन्हें प्रवेश करने से रोका गया तब ये हंगामा करने लगे। इसी दौरान कुछ अभ्यार्थी लोहे के गेट तथा ऊंची दीवार फांदकर जबरन परीक्षा केंद्र में घुसने लगे। इनको रोकने के लिए वरीय अधिकारियों तथा अतिरिक्त पुलिस को केंद्र पर भेजा गया। इधर परीक्षा के वंचित अभ्यार्थियों ने मेन गेट पर जांच-पड़ताल के नाम पर बेवजह बिलंब करने तथा अभ्यार्थियों को परेशान करने का आरोप लगाया है।

chat bot
आपका साथी