जिले में कोरोना के मिले 105 नए मरीज, आकंड़ा पहुंचा 3,269

बिहारशरीफ। जिले में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। 105 नए रोगी मिलने के साथ ही आंकड़ा 3269 पहुंच गई है। हालांकि अधिकांश मरीज ठीक होकर घर भी लौट रहे है। रविवार को 132 रोगी स्वस्थ्य होकर घर लौट चुके है। स्थानीय अस्पताल एवं तेलमर गांव में 108 लोगों के सैंपलों की जांच हुई। जिसमें एक महिला समेत 11 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। 

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 Aug 2020 07:48 PM (IST) Updated:Sun, 09 Aug 2020 07:48 PM (IST)
जिले में कोरोना के मिले 105 नए मरीज, आकंड़ा पहुंचा 3,269
जिले में कोरोना के मिले 105 नए मरीज, आकंड़ा पहुंचा 3,269

बिहारशरीफ। जिले में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। 105 नए रोगी मिलने के साथ ही आंकड़ा 3,269 पहुंच गई है। हालांकि अधिकांश मरीज ठीक होकर घर भी लौट रहे है। रविवार को 132 रोगी स्वस्थ्य होकर घर लौट चुके है। स्थानीय अस्पताल एवं तेलमर गांव में 108 लोगों के सैंपलों की जांच हुई। जिसमें एक महिला समेत 11 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है।  इसी तरह राजगीर अनुमंडलीय अस्पताल में 97 लोगों की रैपिड एंटीजेन किट से जांच हुई जिसमें 3 की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। उपाधीक्षक डॉ. उमेश चन्द्र ने बताया कि जू-सफारी के 50 लोगों की जांच हुई। इसमें 2 लोग संक्रमित मिले हैं। जबकि, सीआरपीएफ के 36 लोगों की जांच में 1 पॉजिटिव मिला है। इसके अलावा अस्पताल में भी 11 लोगों ने जांच करायी। यहां सभी की रिपोर्ट निगेटिव है। थरथरी अस्पताल में 71 लोगों के सैंपलों की जांच में दो की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। इसमें एक महिला व एक पुरुष है। स्वास्थ्य प्रबंधक सजनीश कुमार ने बताया कि दोनों पॉजिटिव मामले प्रखंड के करियावां गांव के हैं। प्रखंड में अब तक कोरोना रोगियों की संख्या 42 हो गयी है।  नगरनौसा के महमदपुर व तिनिलोदीपुर स्कूल में 106 लोगों का जांच किया गया जिसमें 10 की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। इस्लामपुर अस्पताल में 195 सैंपलों की रैपिड किट से जांच हुई। इसमें एक ही गांव के पांच की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। अस्थावां अस्पताल में 65 लोगों की कोरोना जांच हुई। इसमें सभी की रिपोर्ट निगेटिव आयी है। इसी तरह सरमेरा अस्पताल में भी अलग-अलग गांवों से आए 78 लोगों ने कोरोना जांच कराई गई जिसमें सभी की रिपोर्ट निगेटिव आयी है।

chat bot
आपका साथी