मुज़फ्फरपुर में युवक की हत्या, शव को पेड़ से लटकाया

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान उसी इलाके के बलबीर सहनी के रूप में हुई है। घटना के बाद स्वजनों में कोहराम मच गया। स्वजनों द्वारा हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारण का पता चलेगा।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Mon, 06 Dec 2021 10:32 AM (IST) Updated:Mon, 06 Dec 2021 10:32 AM (IST)
मुज़फ्फरपुर में युवक की हत्या, शव को पेड़ से लटकाया
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को उतारा, पोस्टमार्टम में भेजने की कवायद। फोटो- जागरण

मुज़फ्फरपुर, जासं। जिले के मीनापुर थाना क्षेत्र के चांदपरना में सोमवार की सुबह पेड़ से एक युवक का शव लटकते हुए मिला। शव मिलने के बाद लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों में तरह- तरह की चर्चा होने लगी। लोगों द्वारा कहा जा रहा कि हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया गया है। इसके बाद लोगों में आक्रोश गहरा गया। सूचना मिलने के बाद मीनापुर थाने की पुलिस मौके पहुंची। पुलिस को भी उग्र लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। हालांकि समझाने के बाद लोग शांत हुए। इसके बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से शव को कब्जे में लिया गया। शव को पोस्टमार्टम में भेजने की कवायद की जा रही है। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान उसी इलाके के बलबीर सहनी के रूप में हुई है। घटना के बाद स्वजनों में कोहराम मच गया। स्वजनों द्वारा हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारण का पता चलेगा। स्वजनों के बयान पर केस दर्ज करने की कवायद चल रही है। 

बताया गया कि बलबीर मजदूरी करता था। एक सप्ताह से उसके घर पर उसकी पत्नी नहीं थी। बच्चों के साथ पत्नी मायके गई थी। इसी बीच यह घटना हुई। जानकारी मिलने के बाद वे पहुंची। पुलिस का कहना है कि बलबीर का हाथ पीछे बंधा हुआ था। गले पर निशान मिले है। प्रारंभिक जांच में हत्या की बात सामने आई है। मगर कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। बहरहाल सभी विंदुओं पर जांच कर आगे की कार्रवाई चल रही है। 

शराब मामले में महिला समेत पांच गिरफ्तार

जासं, मुजफ्फरपुर : शराब मामले में महिला समेत पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। बताया गया कि मिठनपुरा थाने की पुलिस ने गत सप्ताह शराब जब्ती मामले में शामिल खादी भंडार चौक इलाके के

विक्की पासवान, राजा पासवान व रिक्की पासवान और मालीघाट बीएमपी छह इलाके के बब्बन पासवान को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में शराब के धंधे से जुड़े और कई धंधेबाजों के नाम व ठिकाने का पता चला है। जिस पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। मिठनपुरा थानाध्यक्ष भागीरथ प्रसाद ने बताया कि इन चारों को जेल भेज दिया गया है। अहियापुर थाने की पुलिस ने शराब मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया है।

chat bot
आपका साथी