पश्चिम चंपारण में धारदार हथियार से युवक की हत्या, पंडई नदी के किनारे फेंका मिला शव

तक की पहचान उसके पास मिले आधार कार्ड से साठी थाना क्षेत्र के सतवरिया सिंहपुर गांव निवासी जितेंद्र कुमार (22) के रूप में की गई है। वह सतवरिया के विक्रम महतो का बेटा बताया जा रहा है ।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 10:27 AM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 10:27 AM (IST)
पश्चिम चंपारण में धारदार हथियार से युवक की हत्या, पंडई नदी के किनारे फेंका मिला शव
साठी थाना की सतवरिया गांव का रहने वाला है मृत जितेंद्र कुमार। फोटो- जागरण

पश्चिम चंपारण, जासं। जिले के शिकारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक युवक की धारदार हथियार से हत्या कर पंडई नदी के किनारे उसका शव फेंका हुआ मिला है। मृतक की पहचान उसके पास मिले आधार कार्ड से साठी थाना क्षेत्र के सतवरिया सिंहपुर गांव निवासी जितेंद्र कुमार (22) के रूप में की गई है। वह सतवरिया के विक्रम महतो का बेटा बताया जा रहा है। सुबह कोईरगांवा के पास पंडई नदी के किनारे एक शव पड़े होने की सूचना पर पुलिस पहुंची। देखते ही देखते लोगों की भीड़ लग गई। ग्रामीण उस युवक की पहचान के लिए क्षेत्र के अपने परिचितों के पास मोबाइल से संपर्क भी करने लगे। पुलिस पहुंची और छानबीन में जुटी तो युवक के पास से आधार कार्ड मिला। इसके आधार पर उसकी पहचान हुई। घटनास्थल से युवक के गांव की दूरी करीब 10 किलोमीटर बतायी गई है। युवक के शरीर पर कई जगह गहरे जख्म हैं। अंगुली काट ली गई है। हाथ पर भी काटा गया है। उसका नाक काट लिया गया है। वीभत्स हत्या में उसके चेहरे को पहचान लायक तक हत्यारों ने नहीं छोड़ा है।

छानबीन में जुटी शिकारपुर पुलिस

शव देखने से प्रतीत होता है कि उसकी हत्या के बाद शव को सुनसान स्थल नदी के किनारे लाकर फेंका गया है। हत्यारों द्वारा घटनास्थल समेत साक्ष्य छुपाने की कोशिश की गई है। उसकी हत्या कहां की गई और हत्यारे कौन है? पुलिस छानबीन में जुट गई है। मृत युवक के स्वजनों को सूचना दे दी गई है। कल के पहुंचने के बाद पता चल सकेगा कि वह युवक घर से कब और किस काम से निकला था। शिकारपुर थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि शव को अंत्यपरीक्षण के लिए भेजा जा रहा है। स्वजनों को सूचना दी गई है पुलिस छानबीन में जुटी है।

chat bot
आपका साथी