हर्ष फायरिंग के दौरान युवक की मौत, हथियार के साथ उसका जीजा गिरफ्तार

शुक्रवार की रात शादी में Harsh firing से एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में खुशी की जगह मातम पसर गया।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Sat, 04 Jul 2020 12:17 PM (IST) Updated:Sat, 04 Jul 2020 12:17 PM (IST)
हर्ष फायरिंग के दौरान युवक की मौत, हथियार के साथ उसका जीजा गिरफ्तार
हर्ष फायरिंग के दौरान युवक की मौत, हथियार के साथ उसका जीजा गिरफ्तार

पूर्वी चंपारण, जेएनएन। जिले के मधुबन थाना क्षेत्र के सवंगिया गांव में शुक्रवार की रात शादी में की गई हर्ष फायरिंग से एक युवक की मौत हो गई। मृतक करण प्रसाद (26) बताया गया है। पुलिस ने इस सिलसिले में मृत युवक के जीजा रूपलाल प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया है। रुपलाल प्रसाद के पास से एक देसी पिस्तौल, दो कारतूस व एक खोखा भी जब्त किया गया है।

बताया जाता है कि करण प्रसाद के यहां शुक्रवार की रात शादी थी। बरात आने के बाद वरमाला की रस्म अदा की जा रही थी इसी बीच कुछ लोग खुशी में फायरिंग भी करने लगे। इस दौरान रुपलाल की ओर से की जा रही फायरिंग की एक गोली उसके साला करण को भी लग गई। इसके बाद वहां अफरातफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे। बाद में सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपित को हथियार सहित गिरफ्तार कर स्थिति को नियंत्रित किया। 

chat bot
आपका साथी