बगहा में बरात से लौट रहे दो युवकों की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत

पश्चिम चंपारण के चनपटिया थाना क्षेत्र के गिद्धा गांव के रहने वाले थे मृतक बथवरिया आए थे बरात शुक्रवार की सुबह ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दोनों बाइक से सवार होकर देर रात चनपटिया के लिए निकले।

By Dharmendra Kumar SinghEdited By: Publish:Fri, 23 Apr 2021 04:16 PM (IST) Updated:Fri, 23 Apr 2021 04:16 PM (IST)
बगहा में बरात से लौट रहे दो युवकों की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत
पश्‍च‍िम चंपारण के बगहा में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

पश्‍च‍िम चंपारण, जासं। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों चनपटिया थाना क्षेत्र के गिद्धा गांव के रहने वाले हैं। शुक्रवार की सुबह मौके पर जुटे ग्रामीणों ने शवों को देखकर चौतरवा पुलिस को सूचित किया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया। बताते हैं कि गुरुवार को गिद्धा गांव से बथवरिया थाना क्षेत्र के बीबी बनकटवा गांव में बरात आई थी। जिसमें अभिमन्यु यादव के पुत्र अर्जुन कुमार यादव व वीरेंद्र कुशवाहा के पुत्र वीरेंद्र कुमार भी आए थे। देर रात जब बरात लग गई तो खाना खाने के बाद दोनों युवकों ने घर लौटने का निश्चय किया। दोनों बाइक से सवार होकर देर रात चनपटिया के लिए निकले।

इस बीच गिद्धा के समीप एनएच पर अज्ञात वाहन ने बाइक को ठोकर मार दी। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हाे गई। घटना की जानकारी ग्रामीणों को शुक्रवार की सुबह हुई। थानाध्यक्ष शंभूशरण गुप्ता ने बताया कि घटना रात्रि करीब एक बजे की है। गश्ती दल ने सूचना पर मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया। मृतकों के स्वजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। पुलिस टोल टैक्स काउंटर पर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। ताकि वाहन की पहचान की जा सके।

chat bot
आपका साथी