पश्चिम चंपारण में युवा जदयू ने किया संगठन का विस्तार, बैठक में हुआ फैसला

बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रताप कुमार ने किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने सभी विधानसभा में विधानसभा प्रभारी एवं सभी प्रखंडों में युवा जदयू के प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किया गया। बेतिया प्रखंड अध्यक्ष के रूप में प्रेम जायसवाल मझौलिया प्रखंड में संदीप नौतन प्रखंड में पप्पू चौधरी व अन्‍य मौजद थे।

By Dharmendra Kumar SinghEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 05:28 PM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 05:28 PM (IST)
पश्चिम चंपारण में युवा जदयू ने किया संगठन का विस्तार, बैठक में हुआ फैसला
पश्‍च‍िम चंपारण में युवा जदयू का हुआ व‍िस्‍तार।

पश्चिम चंपारण, जासं। बेतिया-अरेराज मुख्य पथ में नवका टोला कर्पूरी चौक पर युवा जदयू की बैठक शनिवार को आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रताप कुमार ने किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने सभी विधानसभा में विधानसभा प्रभारी एवं सभी प्रखंडों में युवा जदयू के प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किया गया। बैठक में बेतिया प्रखंड अध्यक्ष के रूप में प्रेम जायसवाल, मझौलिया प्रखंड में संदीप कुमार, नौतन प्रखंड में पप्पू चौधरी ,बैरिया प्रखंड में नौशाद आलम, चनपटिया प्रखंड में शगुन पटेल, नरकटियागंज प्रखंड में धर्मेश कुमार, लौरिया प्रखंड में आशीष कुमार द्विवेदी, योगापट्टी में अभिषेक कुमार ङ्क्षसह, सिकटा में रमीज आलम, मैनाटांड़ प्रखंड में राजेंद्र प्रसाद को प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किया गया। वही बेतिया विधानसभा प्रभारी के पद पर मुकेश कुमार, नौतन विधानसभा प्रभारी विनय कुशवाहा, चनपटिया विधानसभा प्रभारी सुनील कुशवाहा, नरकटियागंज विधानसभा प्रभारी यशवंत कुमार, लौरिया विधानसभा प्रभारी मनोज कुमार व सिकटा विधानसभा प्रभारी अभिषेक कुमार को मनोनीत किया गया। मौके पर मनोज कुशवाहा ,दयानंद प्रसाद कुशवाहा, मुकेश कुमार, डॉ. राजीव कुमार ङ्क्षसह ,केदार शास्त्री, अमित कुमार, अरुण कुशवाहा, गुड्डू कुमार यादव, दीपू कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

राजद नेता को जान से मारने की धमकी

रामनगर। राजद के युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव व प्रखंड के पकड़ी गांव निवासी साजिद हुसैन को उनके व्हाट््सएप नंबर पर अनजान नंबर से जान से मारने की धमकी दी गई है। इससे साजिद का परिवार भयभीत है। साथ हीं इस संदर्भ में प्रदेश सचिव ने स्थानीय थाने के साथ अन्य अधिकारियों को पत्र भेज कर गुहार लगाई है। बताया है कि बीते कुछ दिन पहले रात के करीब 12 बजे ह्वाट््सऐप कॉल कर जान मारने की धमकी व अंजाम भुगतने की बात कही गई। बताया है कि इससे पहले भी फेसबुक पर व घर के अंदर गेट से चि_ी डाली गई थी। जिसमें अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया था। जिससे परिवार के लोग सहमे हुए हैं। इसके लिए सुरक्षा की मांग की है। इधर थानाध्यक्ष अभिनंदन ङ्क्षसह ने बताया है कि सूचना मिली है। छानबीन की जा रही है।

chat bot
आपका साथी