तू ही मेरी पहली ख्वाहिश... बोलकर रचा ली दूसरी शादी, पश्‍च‍िम चंपारण में तीन बच्चों के बाप का चौकाने वाला खेल

पश्चिम चंपारण के नरकटियागंज एक चौकाने वाली घटना सामने आई है। तीन बच्चों के पिता ने पहली पत्नी के रहते रचाई दूसरी शादी। महिला अब न्याय के लिए भटक रही है। महिला का कहना है कि अब इस हाल में कहां जाएं।

By Dharmendra Kumar SinghEdited By: Publish:Thu, 25 Nov 2021 08:24 PM (IST) Updated:Fri, 26 Nov 2021 06:47 AM (IST)
तू ही मेरी पहली ख्वाहिश... बोलकर रचा ली दूसरी शादी, पश्‍च‍िम चंपारण में तीन बच्चों के बाप  का चौकाने वाला खेल
ब‍िहार के नरकट‍ियागंज में पहली पत्‍नी के रहते रचाई दूसरी शादी। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

पश्‍च‍िम चंपारण, जासं। बिहार के नरकट‍ियागंज में दूसरी शादी करने का अजीबोगरीब मामला सामने आया है। पहली पत्‍नी से शादी के बाद कहता था तू ही मेरी पहली और आख‍िरी ख्‍वाह‍िश हो। मामले में यू टर्न तब आया जब दो पुत्र व एक बेटी होने के बाद दूसरी युवती से शादी रचा पहली पत्‍नी के साथ करने लगा हाईवोल्‍टेज ड्रामा। दूसरी शादी रचाने से कुछ द‍िनों पहले पहली वाईफ के साथ इसका व्‍यवहार ऐसे बदला जैसे उसे जानता नहीं। व‍िवाह‍िता अब न्‍याय के ल‍िए दर-दर भटक रही है। मह‍िला का कहना है क‍ि तीन बच्‍चों को लेकर कहां जाएं क्‍या खाएं कैसे रहें। इस घटना की चर्चा इलाके में तेजी से हो रही है। पड़ोसी तरह-तरह का आरोप लगा रहे हैं।

शिकारपुर पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी

नगर के दिउलिया में विवाहिता ने शिकारपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें पति आजाद शेख, रसुल खां, लाल बाबू शेख, रबैया खातून, सकिना खातून को नामजद की है। महिला का कहना है कि उसकी शादी दिउलिया निवासी आजाद शेख से 2003 में हुई। उसके दो पुत्र व एक पुत्री है। बावजूद इसके पत‍ि ने दूसरी शादी रचा ली है।

दहेज के खेल में ज‍िंदगी तबाह

पत्‍नी का कहना है क‍ि वर्ष 2018 में उसके पति ने दहेज में एक बाइक व 50 हजार रुपये मायके से मंगाने का दबाव बनाया। उसने जब मना किया तो उसके शरीर पर केरोसिन तेल छिड़ककर जलाने का प्रयास किया गया। वह किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई और शिकारपुर थाने में शिकायत की। बाद में उसके पति ने वर्ष 2020 में दूसरी शादी कर ली। विवाहिता ने दूसरी शादी रचाने की शिकायत थाना में की। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। इधर, कुछ दिन पहले वह अपने बच्‍चों के साथ बाजार आई तो उसका पति उसे घेरकर मारने लगा और जान से मारने की धमकी दी। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।

chat bot
आपका साथी