कांटी में भूमि विवाद में युवक को मारी गोली

कांटी थाना क्षेत्र के मधुकर छपरा गाव में शुक्रवार की शाम हुई गोलीबारी में एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Jan 2021 01:48 AM (IST) Updated:Sat, 23 Jan 2021 01:48 AM (IST)
कांटी में भूमि विवाद में युवक को मारी गोली
कांटी में भूमि विवाद में युवक को मारी गोली

मुजफ्फरपुर : कांटी थाना क्षेत्र के मधुकर छपरा गाव में शुक्रवार की शाम हुई गोलीबारी में एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसकी पहचान मधुकर छपरा निवासी अरविंद मिश्र के 20 वर्षीय पुत्र केशव मिश्र के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों के सहयोग से जख्मी को इलाज के लिए पीएचसी लाया गया,जहा प्राथमिक उपचार के बाद एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया। पीएचसी प्रभारी डॉ. निर्भय कुमार सिंह ने बताया कि गोली दोनों पैर व जाघ में लगी है, सिर पर भी जख्म है। इधर, सूचना मिलते ही कांटी पुलिस भी पीएचसी पहुंची। जख्मी के पिता अरविंद मिश्र ने पुलिस को बताया कि गाव में ही पुराने जमीनी विवाद के साथ कुत्ता भागने व गड्ढा खोदने के विवाद में गोली मारी गई है। मौके पर पहुंचे एसआइ सच्चितानंद सिंह ने बताया कि पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है। स्वजनों द्वारा लिखित शिकायत के बाद प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

सड़क दुर्घटना में घायल युवक की मौत

सदर थाना के भगवानपुर गोलंबर के पास गुरुवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घायल हुए युवक की अस्पताल में मौत हो गई। उनकी पहचान कांटी सदातपुर के रजनीश कुमार के रूप में हुई है। इस संबंध में उनके भाई सुधीर कुमार पंडित ने ब्रह्मपुरा पुलिस को फर्द बयान दर्ज कराया है। इसी आधार पर सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने चालक पर तेज और लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप लगाया है। जिससे टक्कर लगने से उनके भाई की मौत हुई। उन्होंने पुलिस को बताया कि रजनीश वैशाली स्थित बेलसर गाव में मामा के घर गए थे। वहा से लौटने के दौरान भगवानपुर में अज्ञात वाहन के चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार रजनीश और उनका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को जूरन छपरा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां रजनीश की मौत हो गई।

chat bot
आपका साथी