जंक्शन से शराब के साथ युवक गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन के पूर्वी फुटओवर ब्रिज के समीप से एक युवक को जीआरपी ने बीयर और शराब के साथ गिरफ्तार किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 01:54 AM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 01:54 AM (IST)
जंक्शन से शराब के साथ युवक गिरफ्तार
जंक्शन से शराब के साथ युवक गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर :मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन के पूर्वी फुटओवर ब्रिज के समीप से एक युवक को जीआरपी ने बीयर और शराब के साथ गिरफ्तार किया है। वह कांटी थाना क्षेत्र के दामोदरपुर गांव निवासी मो. शौकत अली बताया गया है। किसी ट्रेन से उतर कर पीठ पर बैग में शराब रखे था। तलाशी लेने के बाद पकड़ा गया। उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

नशे की हालत में दो गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन के पश्चिमी फुटओवर ब्रिज के दक्षिणी छोर की उतरने वाली सीढ़ी के समीप से दो युवकों को नशे की हालत में शनिवार को गिरफ्तार किया गया। इसमें एक हर्षवर्धन कुमार सदर थाना क्षेत्र के खबड़ा रेलगुमटी के समीप का निवासी बताया गया है तथा दूसरा सीतामढ़ी जिले के पुपरी थाना क्षेत्र के चोरौत मुरलिया निवासी आशुतोष मिश्रा बताया गया है।

रेल यात्री की मोबाइल चोरी मामले में महिला गिरफ्तार

04015 रक्सौल-आनंद विहार सदभावना एक्सप्रेस से एक रेल यात्री के सामान चुराने के आरोप में जीआरपी ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। रेल थानाध्यक्ष दिनेश कुमार साहु ने बताया कि गिरफ्तार संगीता देवी अहियापुर थाना क्षेत्र के कोल्हुआ पैगंबरपुर गांव निवासी है। यात्री का चुराया गया मोबाइल महिला के पास से बरामद किया गया।

मिलावटी शराब बनाने वाले सामान

के साथ महिला धंधेबाज गिरफ्तार

सदर थाना क्षेत्र के रामदयालु भिखनपुरा डीह इलाके से मिलावटी शराब बनाने वाले सामान के साथ महिला धंधेबाज को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान रूबी देवी के रूप में हुई है। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। बताया गया कि उक्त इलाके में महिला द्वारा शराब की धंधा करने की सूचना पर पुलिस जब छापेमारी को पहुंची। तब आरोपित महिला भागने लगी तो महिला पुलिसकर्मियों ने उसे दबोच लिया। पुलिस का कहना है कि कांड दर्ज कर उसे जेल भेजने की कवायद की जा रही है।

----

chat bot
आपका साथी