किसानों को नहीं मिला फसल क्षति का मुआवजा, अंचल कार्यालय के समक्ष दिया धरना

बेतिया। बिहार राज्य किसान सभा की तरफ से पश्चिम चंपारण के बैनर तले बुधवार को नौतन प्रखंड

By JagranEdited By: Publish:Wed, 04 Aug 2021 06:26 PM (IST) Updated:Wed, 04 Aug 2021 06:26 PM (IST)
किसानों को नहीं मिला फसल क्षति का मुआवजा, अंचल कार्यालय के समक्ष दिया धरना
किसानों को नहीं मिला फसल क्षति का मुआवजा, अंचल कार्यालय के समक्ष दिया धरना

बेतिया। बिहार राज्य किसान सभा की तरफ से पश्चिम चंपारण के बैनर तले बुधवार को नौतन प्रखंड पर धरना प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के बाद एक प्रतिनिधि मंडल 9 सूत्री मांगों का ज्ञापन प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा अंचलाधिकारी को दिया। बिहार राज्य किसान सभा के संयुक्त सचिव प्रभुराज नारायण राव ने कहा कि आज पूरा पश्चिम चंपारण बाढ़, यास तूफान तथा भारी वर्षा के चलते जलमग्न हो गया है। किसानों के फसल की भारी बर्बादी हुआ है। किसान तथा खेत मजदूर आज अनाज के मोहताज हो गए है। गंडक नदी में आई बाढ़ से नौतन प्रखंड के कई गांव बाढ़ के चपेट में था। जहां मूंग, मक्का, धान तथा गन्ना का फसल बुरी तरह बर्बाद हो गया। लेकिन किसानों को फसल का मुआवजा नहीं दिया जा रहा है। सरकार की ओर से बैंकों के माध्यम से किसानों पर दबाव दी जा रही है। किसानों पर वारंट किए जा रहे हैं। पकड़ कर जेल भेजा जा रहा है। यह साबित करता है कि बिहार सरकार के पास मानवता नाम की चीज नहीं है। जबकि दो साल से यह जिला कोरोना संक्रमण से जूझ रहा है। किसान मजदूरों को खाने के लाले पड़ रहे हैं। ऐसे में किसानों व मजदूरों पर अमानवीय कार्यों की निदा की। मांग किया कि नौतन प्रखंड को अविलंब बाढ़ ग्रस्त घोषित कर बाढ़ तथा जल-जमाव से तबाह किसान तथा खेत मजदूरों को आपदा प्रबंधन के मानदंड के हिसाब से सहायता प्रदान किया जाए। साथ ही तमाम फसलों का मुआवजा देते हुए किसानों का कृषि कर्ज माफ किया जाए। मौके पर बब्लू दुबे, किसान सभा के जिला मंत्री चांदसी प्रसाद यादव, खेतिहर मजदूर यूनियन के जिलामंत्री प्रभुनाथ गुप्ता, किसान नेता शिवजी राय, सीटू के अध्यक्ष बीके नरुला तथा जिला मंत्री शंकर कुमार राव, भारत की जनवादी नौजवान सभा के जिला मंत्री मोहम्मद हनीफ, प्रकाश कुमार वर्मा, नीरज बर्नवाल, सुनील यादव, हरिओम यादव आदि ने संबोधित किया।

chat bot
आपका साथी