बीपीएससी में 26वीं रैंक ला एसडीएम बन पश्चिम चंपारण पहुंचे यशवंत, गाजे- बाजे के साथ स्वागत

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा संजय जायसवाल ने कहा किसान परिवार के यशवंत ने कड़ी मेहनत से इस मुकाम को हासिल किया है। इससे उनके परिवार के साथ साथ पंचायत प्रखंड एंव जिला का नाम रोशन हुआ है। वही पर्यटन मंत्री ने यशवंत एंव पंचायत के लोगों को शुभकामाएं दीं।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 11:44 AM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 11:44 AM (IST)
बीपीएससी में 26वीं रैंक ला एसडीएम बन पश्चिम चंपारण पहुंचे यशवंत, गाजे- बाजे के साथ स्वागत
समारोह में सूबे के पर्यटन मंत्री समेत अन्य ने यशवंत को किया सम्मानित। फोटो- जागरण

पश्चिम चंपारण, जासं: चनपटिया प्रखंड के पश्चिमी तुरहापट्टी पंचायत की मोतीपुर गांव में शुक्रवार की शाम में उत्सव का माहौल रहा। बीपीएससी में 26वीं रैंक ला एसडीएम यशवंत कुमार अपने गांव पहुंचे। गांव वालों ने गाजे- बाजे के साथ भव्य स्वागत किया।एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। बिहार के भजपा प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद डॉ संजय जायसवाल,वाल्मीकिनगर सांसद सुनील कुमार,बिहार सरकार के पर्यटन मंत्री नारायण प्रसाद,चनपटिया विधायक उमाकांत सिंह,बृजेश कुशवाहा,जदयू के जिलाध्यक्ष शत्रुघ्न कुशवाहा,मुखिया राजा बाबू उर्फ शिवम कुमार,मुखिया मुन्ना तिवारी, जिला पार्षद अशोक प्रसाद कुशवाहा व ग्रामीणों ने यशवंत कुमार के एसडीएम पद पर हुए चयन पर उन्हें गुलदस्ता एंव शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

सम्मान समारोह में यशवंत अपने गुरु शिवशंकर प्रसाद को वस्त्र देकर सम्मानित किये। इस दौरान एसडीएम पद पर चयनित यशवंत ने अपनी जीवन की कड़ी मेहनत एवं वैसे लोगों को की प्रशंसा की जिन्होंने हमेशा उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।जिसमें उनकी माता सावित्री देवी एंव परिवार की सदस्यों के योगदान की चर्चा की। मौके पर डॉ संजय जायसवाल ने कहा किसान परिवार के यशवंत ने कड़ी मेहनत से इस मुकाम को हासिल किया है।इस उपलब्धि से यशवंत ने अपने परिवार के साथ साथ अपने पंचायत व प्रखंड एंव जिला का नाम रौशन किया है।वही पर्यटन मंत्री नारायण प्रसाद ने यशवंत एंव पंचायत के लोगों को शुभकामाएं दीं और कहा कि इनकी सफलता से क्षेत्र के और भी छात्रों को प्रेरणा मिलेगी।कार्यक्रम को सिंचाई विभाग के अशोक प्रसाद,शिक्षक अजय कुमार,डीके कुशवाहा आदि ने भी संबोधित किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता संजय प्रसाद जबकि संचालन सकेत कुमार कुशवाहा ने किया।मौके पर संजय कुमार,छोटेलाल प्रसाद,प्रभु प्रसाद,प्रमोद कुमार,दीनानाथ प्रसाद,मन्टू सिंह समेत दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे। 

chat bot
आपका साथी