मुजफ्फरपुर की छात्रा को घर में कैद कराता था देह व्यापार, इसके आरोपित का हुआ यह हश्र

2010 में अहियापुर की छात्रा को जीरोमाइल चौक के समीप एक महिला से मुलाकात हुई थी। उसने नौकरी दिलाने का झांसा देकर छात्रा को अपने साथ रेडलाइट इलाके में ले आई थी। इसके बाद उसे रेडलाइट इलाके के एक घर में कैद कर उससे देह व्यापार कराया जाने लगा था।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Sun, 29 Aug 2021 09:19 AM (IST) Updated:Sun, 29 Aug 2021 09:19 AM (IST)
मुजफ्फरपुर की छात्रा को घर में कैद कराता था देह व्यापार, इसके आरोपित का हुआ यह हश्र
लंबित केसों की समीक्षा के दौरान मामला पकड़ में आने के बाद पुलिस ने आरोपित को पकड़ा।

मुजफ्फरपुर, जासं। नगर थाने की पुलिस ने छात्रा को घर में कैद कर देह व्यापार कराने के मामले में करीब 11 सालों से फरार चल रहे आरोपित को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में उसकी पहचान मो. नासिर उर्फ फारूख मियां के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की कवायद की जा रही है। बताया गया कि साल 2010 में अहियापुर इलाके की एक छात्रा को जीरोमाइल चौक के समीप एक महिला से मुलाकात हुई थी। उसने नौकरी दिलाने का झांसा देकर छात्रा को अपने साथ रेडलाइट इलाके में ले आई थी। इसके बाद उसे रेडलाइट इलाके के एक घर में कैद कर उससे देह व्यापार कराया जाने लगा था। इसकी जानकारी के बाद स्वजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद छात्रा को वहां से मुक्त कराया गया था। मगर आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी। इसी मामले में आरोपित को पकड़ा गया है। पुलिस का कहना है कि शीघ्र चार्जशीट दायर कर स्पीडी ट्रायल से सजा दिलाने की कवायद की जाएगी। 

डीहजीवर गांव में पुलिस टीम पर हमला मामले में 31 नामजद

हथौड़ी, संस : थाना क्षेत्र के डीहजीवर गांव में शुक्रवार की देर रात डीएसपी पूर्वी के नेतृत्व में गई पुलिस टीम पर हमला मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसमें 31 नामजद और अन्य अज्ञात हैैं। पुलिस ने नामजद आरोपितों में एक महिला समेत पांच को हिरासत में लेकर पुछताछ कर रही है। इसमें मुख्य आरोपित आश नारायण सहनी, पवन देवी, जय करण सहनी आदि हैैं। विदित हो कि शुक्रवार देर रात हथौड़ी व बोचहां पुलिस डीएसपी पूर्वी के नेतृत्व में डीहजीवर गांव में आरोपितों को पकडऩे गई थी। तीन आरोपितों को गिरफ्तार करने के दौरान उनके स्वजनों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया था। किसी तरह टीम आरोपितों को ले थाने ला पाई थी। शनिवार को गांव में तनाव के मद्देनजर पुलिस कैंप करती रही। वहीं जिला पुलिस बल ने फ्लैग मार्च किया। थानाध्यक्ष विनोद दास ने कहा कि पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है।

बड़ा हादसा टला : हमले के बाद वापस लौट रही पुलिस टीम पर एक बड़ा हादसा टल गया। हथौड़ी थाना की जीप का अगला चक्का खुलकर छिटक गया। चालक के मुताबिक गाड़ी की गति धीमी थी नहीं तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।  

chat bot
आपका साथी