साइंस कॉलेज में महेश बाबू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अर्पित किए श्रद्धासुमन

एमपीएस साइंस कॉलेज में पूर्व मंत्री एवं महान स्वतंत्रता सेनानी महेश प्रसाद सिंह की 49वीं पुण्यतिथि मनाई गई। परिसर स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। प्राचार्य डॉ. नलिन विलोचन ने कहा कि महेश बाबू अपने लक्ष्य के प्रति अडिग रहनेवाले नेता थे।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 10 Aug 2020 01:08 AM (IST) Updated:Mon, 10 Aug 2020 01:08 AM (IST)
साइंस कॉलेज में महेश बाबू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अर्पित किए श्रद्धासुमन
साइंस कॉलेज में महेश बाबू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अर्पित किए श्रद्धासुमन

मुजफ्फरपुर। एमपीएस साइंस कॉलेज में पूर्व मंत्री एवं महान स्वतंत्रता सेनानी महेश प्रसाद सिंह की 49वीं पुण्यतिथि मनाई गई। परिसर स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। प्राचार्य डॉ. नलिन विलोचन ने कहा कि महेश बाबू अपने लक्ष्य के प्रति अडिग रहनेवाले नेता थे। मौके पर डॉ.शेखर शंकर मिश्र, डॉ. राजकुमार सिंह, डॉ.रणजीत कुमार, डॉ.राघव कुमार, डॉ.आशा कुमारी, डॉ.सुनील कुमार, डॉ.मणि, राजीव रंजन, अमूल्य कुमार, राजीव कुमार, ज्योतिष कुमार आदि उपस्थित थे।

जिले को बनाया शिक्षा का हब : स्वामी सहजानंद सरस्वती विचार मंच की ओर से रविवार को गोबरसही स्थित कार्यालय में पूर्व मंत्री महेश प्रसाद सिंह की 50वीं पुण्यतिथि मनाई गई। अध्यक्षता हरिराम मिश्र ने की। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में महेश बाबू के योगदान पर विस्तार से चर्चा की। कहा कि उन्होंने यहां कई शैक्षणिक संस्थानों की स्थापना कर जिले को शिक्षा का हब बनाया। श्रद्धांजलि देने वालों में रेडक्रॉस सचिव उदय शंकर प्रसाद सिंह, रामनारायण ठाकुर, शंभू शरण ठाकुर, महंत संजीव ओझा आदि भी थे।

कांटी में पूर्व मंत्री की पुण्यतिथि मनाई : बिहार सरकार के पूर्व मंत्री महेश प्रसाद सिंह की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर प्रखंड जदयू अध्यक्ष सौरभ कुमार साहेब के नेतृत्व में श्रद्धाजलि सभा हुई। उन्होंने कहा कि बिहार के विकास में पूर्व मंत्री के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। मौके पर चंदन ठाकुर, हेमंत राज, विनोद राम, सुनील पटेल, सुरेश चौधरी, गुड्डू चौधरी, कुंजन कुमार, दीपक चौधरी, आशुतोष ठाकुर, रजनीश कुमार, शिवपूजन, अभय विश्वकर्मा, विकास चौधरी, अनिल राय, नीतीश चंद्रा, सुरेश यादव आदि ने भी उन्हें श्रद्धासुमन अíपत किए।

chat bot
आपका साथी