शरद पूर्णिमा पर समृद्धि के लिए की मां लक्ष्मी की पूजा

शरद पूर्णिमा पर बुधवार को लोगों ने दिन में व्रत रखा और मां लक्ष्मी की पूजा की।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 01:34 AM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 01:34 AM (IST)
शरद पूर्णिमा पर समृद्धि के लिए की मां लक्ष्मी की पूजा
शरद पूर्णिमा पर समृद्धि के लिए की मां लक्ष्मी की पूजा

मुजफ्फरपुर : शरद पूर्णिमा पर बुधवार को लोगों ने दिन में व्रत रखा और मां लक्ष्मी की पूजा की। संध्या के समय मां महालक्ष्मी, भगवान विष्णु और चंद्रमा की पूजा की गई। आध्यात्मिक गुरु पं.कमलापति त्रिपाठी प्रमोद बताते हैं ऐसी मान्यता है कि शरद पूर्णिमा के दिन से सर्दियों की शुरुआत हो जाती है और मानसून की विदाई हो जाती है। इसीलिए शरद पूर्णिमा के दिन मौसम बेहद साफ और रात चमकीली होती है। शास्त्रों में कहा गया है कि इस तिथि पर चंद्रमा से निकलने वाली किरणों में सभी प्रकार के रोगों को हरने की क्षमता होती है। शरद पूर्णिमा की रात आकाश से अमृत वर्षा होती है। आर्थिक समृद्धि और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए शरद पूर्णिमा का विशेष महत्ता होती है।

फोटो :

- सिकंदरपुर सीढ़ी घाट पर की गई मां गंगा की आरती

मुजफ्फरपुर : ओम सेवा दल की ओर से शरद पूर्णिमा पर बुधवार को सिकंदरपुर स्थित सीढ़ीघाट पर गंगा आरती का आयोजन किया गया। मुख्य आचार्य दिवाकर झा ने मां गंगा की विधिवत आरती कराई। सेवादल के सदस्यों ने पूरे घाट की साफ-सफाई की। इसमें मुख्यरूप से सिद्धेश्वर प्रसाद, सुनीता भारती, महेश, पारसनाथ प्रसाद, रागिनी देवी, अजय श्रीवास्तव, महंत रामलगन राय, रवि गुप्ता, दीपक कुमार, मुकेश लाल, अमन कुमार, विंदु, मीना देवी समेत अन्य थे।

खीर प्रसाद का वितरण नागरिक मोर्चा व अखिल भारतीय आदित्य परिषद की ओर से खुदीराम बोस स्मारक स्थल पर समारोह का आयोजन किया। भगवान को भोग लगाने के बाद खीर का प्रसाद वितरित किया गया। मौके पर मोर्चा के महासचिव मोहन प्रसाद सिन्हा, साहित्यकार उषा किरण श्रीवास्तव, अंजनी कुमार पाठक, प्रेमचंद्र सिंह, डा.रामेश केजरीवाल, आलोक कुमार अभिषेक, मुन्नी चौधरी, शिल्पी, खुशबू गुप्ता, रामप्रवेश श्रीवास्तव, चिराग पोद्दार, लालबाबू राम, विनोद कुमार, सुरेश पासवान, आशा सिन्हा आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी