केंद्र सरकार की योजनाएं गरीबों की हितैषी

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 11 Sep 2020 12:57 AM (IST) Updated:Fri, 11 Sep 2020 12:57 AM (IST)
केंद्र सरकार की योजनाएं गरीबों की हितैषी
केंद्र सरकार की योजनाएं गरीबों की हितैषी

मुजफ्फरपुर : विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है। इसके तहत मंडल कार्यसमितियों की बैठक हो रही है जिसमें केंद्रीय योजनाओं से लोगों को रूबरू करने पर बल दिया जा रहा है। कांटी: क्षेत्र के हरदासपुर उच्च विद्यालय परिसर में भाजपा पश्चिम मंडल कार्यसमिति की बैठक हुई। जिला उपाध्यक्ष हरिमोहन चौधरी ने केंद्र की योजनाओं को गरीबों के हित में बताया। राष्ट्रीय परिषद सदस्य डॉ अरविंद सिंह ने कहा कि गरीबी हटाने का सार्थक और सफल प्रयास पीएम मोदी ने ही किया। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र कुमार, संचालन महामंत्री कौशल दुबे एवं धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष सुधीर मिश्रा ने किया। मनियारी :मनियारी मंडल कार्यसमिति की बैठक मंडल अध्यक्ष विनोद कुमार दास की अध्यक्षता में मनियारी हाई स्कूल में हुई जिसका संचालन महामंत्री मंजय ठाकुर ने किया। विधायक केदार प्रसाद गुप्ता ने कार्यकर्ताओं से केंद्र व राज्य सरकार के कार्यो को लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया। कटरा : भाजपा कार्यसमिति की बैठक प्रखंड के अम्मा ठाकुरबाड़ी में हुई जिसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अमित शर्मा ने की। जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने बैठक में केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को प्रयत्‍‌नशील रहने का सुझाव दिया। मीनापुर :यदु भगत किसान कॉलेज में मीनापुर पश्चिमी मंडल कार्यसमिति की बैठक धर्मपाल सिंह की अध्यक्षता में हुई जिसका संचालन करण वर्मा व रमेश कुमार गुप्ता ने धन्यवाद ज्ञापन किया। भाजपा नेता अजय कुमार ने कार्यकर्ताओं से बूथों पर क्रियाशील रहने का आह्वान किया।

कोरोना योद्धा सम्मान से सम्मानित हुईं किसान चाची

अटूट इरादे और परिश्रम के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर नजीर बनीं किसान चाची पद्मश्री राजकुमारी देवी को गुरुवार को कोरोना योद्धा के सम्मान से सम्मानित किया गया। विकट परिस्थिति में सेवा करने वालों को सम्मानित करने के अभियान में जुटी मिशन भारती रिसर्च इंफार्मेशन सेंटर व बिहार गुरु के सदस्यों ने सरैया के आनंदपुर स्थित किसान चाची राजकुमारी देवी के घर जाकर साहित्यकार डॉ संजय पंकज, मिशन भारती के अध्यक्ष अविनाश तिरंगा, समाजसेवी नंदकिशोर निराला, मनोज पांडे व अनुराग आनंद ने उन्हें शॉल, प्रशस्ति पत्र व जय हिद के पट्टे से सम्मानित किया। सैकड़ों महिलाओं को रोजगार देने, अतिवृष्टि और कोरोना काल में मानवीय सेवा को लेकर उनकी पहल की सराहना की गई।

chat bot
आपका साथी