पश्चिम चंपारण में PM नरेंद्र मोदी की सभा के लिए हेलीपैड बनाने आए मजदूर की पिटाई, लगाया यह आरोप

West Champaran News प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा के लिए चौतरवा थाना के बहुरवा कांटा परिसर में हेलीपैड बनाने आये एक मजदूर को स्थानीय लोगों ने चोरी करने के आरोप में पकड़ा। लोगों ने उसकी जमकर पिटाई की। इसके उपरांत उसे चौतरवा पुलिस के हवाले कर दिया गया।

By Murari KumarEdited By: Publish:Mon, 26 Oct 2020 02:23 PM (IST) Updated:Mon, 26 Oct 2020 02:23 PM (IST)
पश्चिम चंपारण में PM नरेंद्र मोदी की सभा के लिए हेलीपैड बनाने आए मजदूर की पिटाई, लगाया यह आरोप
(प्रतीकात्मक तस्वीर) पश्चिम चंपारण में PM की सभा के लिए हेलीपैड बनाने आए मजदूर की पिटाई

पश्चिम चंपारण, जेएनएन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा के लिए  चौतरवा थाना के बहुरवा कांटा परिसर में हेलीपैड बनाने आये एक मजदूर को स्थानीय लोगों ने चोरी करने के आरोप में पकड़ा। लोगों ने उसकी जमकर पिटाई की। इसके उपरांत उसे चौतरवा पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने इलाज के लिए उसे अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सक द्वारा इलाज के बाद स्थिति सामान्य है। उसकी  पहचान मधुबनी जिला के खतौनी थाना के पिपराइच गांव निवासी ब्रह्मदेव राम के पुत्र रामनाथ कुमार राम के रूप में की गई है। दूसरी ओर घर में घुसने को लेकर भांति भांति की चर्चा क्षेत्र में कई जा रही है।

 मामले में थानाध्यक्ष विनय मिश्रा ने बताया लोगों ने उक्त व्यक्ति को चोरी करते समय पकड़ कर पुलिस के हवाले किया है। प्राथमिकी दर्ज करते हुए जेल भेजा जा रहा है। बता दें कि तीन नवंबर को चौतरवा में प्रधानमंत्री के आने की संभावना है। जिसको लेकर तैयारी की जा रही है।

chat bot
आपका साथी