धूमधाम से हुई भगवान चित्रगुप्त की पूजा

जिले में शनिवार को भक्तिभाव व धूमधाम के साथ भगवान चित्रगुप्त पूजा की पूजा हुई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 07 Nov 2021 01:27 AM (IST) Updated:Sun, 07 Nov 2021 01:27 AM (IST)
धूमधाम से हुई भगवान चित्रगुप्त की पूजा
धूमधाम से हुई भगवान चित्रगुप्त की पूजा

मुजफ्फरपुर : जिले में शनिवार को भक्तिभाव व धूमधाम के साथ भगवान चित्रगुप्त पूजा की पूजा हुई। जगह-जगह उत्सवी माहौल रहा। किसी ने अपने घर तो किसी ने मंदिर में जाकर भगवान चित्रगुप्त की पूजा की। चित्रगुप्त एसोसिएशन प्रांगण में श्री चित्रगुप्त पूजन महोत्सव का आयोजन किया गया। आचार्य सुनील कुमार मिश्रा ने दर्जनों चित्रांश परिवारों का पूजन एवं हवन करवाया। संस्था के अध्यक्ष राजकुमार एवं महामंत्री डा. अजय कुमार सिन्हा के साथ प्रो. अजय श्रीवास्तव, सत्येंद्र कुमार पिकू, राकेश सम्राट, आलोक कुमार, विशंभर प्रसाद सिन्हा, रमेश कुंअर दीपू, उदय नारायण सिन्हा, मनोज कुमार, सुनील कुमार सिन्हा, पंकज प्रकाश, विश्वनाथ प्रसाद, एस. एम. सतीश कर्ण, हरेश्वर प्रसाद, संजय कुमार, संतोष कुमार, पांडेय प्रकाश, गौतम आनंद 'गुलशन', ध्रुव कुमार मुकुल, राजेश कुमार पप्पू, धीरज कुमार माधव जी, अजय कुमार मिटू, संजय कुमार, राजेश कुमार ने आने वाले लोगों का स्वागत किया। मौके पर पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा, नगर विधायक विजेंद्र चौधरी, पूर्व विधायक केदार गुप्ता, वार्ड 27 के पार्षद अजय ओझा, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश वर्मा, बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष शिवमोहन, पल्लवी सिन्हा आदि उपस्थित रहे। ग्लोबल कायस्थ कान्फ्रेंस की जिला इकाई द्वारा किरन श्री विवाह भवन में चित्रगुप्त पूजा का आयोजन किया गया। मौके पर जिला अध्यक्ष डा. रविशंकर चैनपुरी, रघुवीर श्रीवास्तव, अनिल कुमार सिन्हा, अभय कुमार सिन्हा, सुनील कुमार श्रीवास्तव, सोनम, रानी, भोला शंकर, सुरेंद्र प्रसाद, विनोद कुमार श्रीवास्तव, रमेश प्रसाद श्रीवास्तव, नरेश कुमार श्रीवास्तव उपस्थित रहे। लालबहादुर शास्त्री लेन, रोहुआ कायस्थ टोला में श्री चित्रगुप्त पूजा का आयोजन उल्लास और धूम धाम से किया गया। मौके पर संजीत श्रीवास्तव, अंकित, नितिन श्रीवास्तव, चन्दन, आदर्श, सागर, सुमन आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी