मुजफ्फरपुर में महिलाओं ने झूमते हुए किया श्रीराणी सती दादी का गुणगान

दादी धाम पहुंची श्री राणी सती दादी मंगल गुणगान यात्रा। कलाकारों ने नृत्य नाटिका की प्रस्तुति से लोगों को किया मुग्ध।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Tue, 20 Nov 2018 09:11 PM (IST) Updated:Tue, 20 Nov 2018 09:11 PM (IST)
मुजफ्फरपुर में महिलाओं ने झूमते हुए किया श्रीराणी सती दादी का गुणगान
मुजफ्फरपुर में महिलाओं ने झूमते हुए किया श्रीराणी सती दादी का गुणगान

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। शक्तिधाम, दरभंगा की ओर से निकली श्री राणी सती दादी मंगल गुणगान यात्रा शनिवार को मोतिहारी से चलने के बाद सीतामढ़ी व जयनगर होते हुए मंगलवार की सुबह मुजफ्फरपुर पहुंची। यहां मारवाड़ी युवा मंच के सदस्यों ने जीरोमाईल चौक पर ढोल-नगाड़े के साथ पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। इसके बाद रथ को अखाड़ाघाट व सिकंदरपुर मोड़ होते हुए श्री राणी सती मंदिर 'दादी धाम' लाया गया।

पुष्प वर्षा के साथ रथ का स्वागत

इस दौरान जगह-जगह पुष्प वर्षा कर लोगों ने रथ का स्वागत किया। मंदिर पहुंचने पर दादी भक्तों ने आरती उतारी। दोपहर बाद मंदिर प्रांगण में दादी जी का मंगल पाठ किया गया। पारंपरिक राजस्थानी परिधान में महिलाओं ने दिल्ली के अजय तुलस्यान व बंगलुरु से आईं प्रियंका गुप्ता के सान्निध्य में दादी जी का गुणगान किया। इस दौरान बाहर से आए कलाकारों ने नृत्य नाटिका की प्रस्तुति से लोगों को मुग्ध कर दिया। इसमें मारवाड़ी महिला मंच व संस्कृति ने पूरा सहयोग दिया। संध्या समय महाआरती के साथ कार्यक्रम को विराम दिया गया।

मौजूद रहे सैकड़ों भक्त

मंदिर प्रबंधन कमेटी के श्रवण सर्राफ ने बताया कि बुधवार की सुबह रथ के साथ दादी भक्तों का जत्था समस्तीपुर की ओर रवाना होगा। एक दिसंबर को दरभंगा में यात्रा पूर्ण होगी। मौके पर नॉर्थ बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष मोतीलाल छापडिय़ा, मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्याम सुंदर भीमसेरिया, शेषनाथ केजड़ीवाल, राजीव केजड़ीवाल, भगवती प्रसाद नेमानी, मंदिर प्रबंधन कमेटी के संरक्षक पुरुषोत्तम लाल पोद्दार, अध्यक्ष रतनलाल तुलस्यान, रमेश झुनझुनवाला, हरि नेमानी, राजेश तुलस्यान, प्रभात बंका, रामगोपाल जालान, सौरभ केडिया, रमेश चौधरी, कैलाश प्रसाद ढंढारिया, अनिल भरतिया, जयप्रकाश सर्राफ, अजय गोयनका, समीर तुलस्यान, संतोष जालान, श्याम सर्राफ, भरत झुनझुनवाला, मनोज पोद्दार, आलोक केजड़ीवाल आदि थे।  

chat bot
आपका साथी