पश्‍च‍िम चंपारण में सामूहिक दुष्कर्म के बाद की गई थी महिला की हत्या

West Champaran एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर दिया था आवश्यक निर्देश घटना में शामिल दो अभियुक्तों को पुलिस ने भेजा जेल मह‍िला गांव से दक्षिण सरेह के तरफ निकली थी। जिसका शव शनिवार को बेलौरा गांव से पश्चिम गन्ने के खेत में देवी स्थान से उतर बरामद हुआ था।

By Dharmendra Kumar SinghEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 04:41 PM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 04:41 PM (IST)
पश्‍च‍िम चंपारण में सामूहिक दुष्कर्म के बाद की गई थी महिला की हत्या
पश्‍च‍िम चंपारण में मह‍िला हत्‍या के बाद जांच पड़ताल शुरू। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

पश्‍च‍ि‍म चंपारण, जासं। रामनगर के छवघरिया गांव निवासी महिला की हत्या के मामले में स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। प्राथमिकी मृतका के भैसुर के आवेदन के आलोक में की गई है। जिसमें दो नामजद व अन्य अज्ञात लोगों को आरोपित किया गया है। मृतका के भैंसुर ने सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगाया है। जिसके आधार पर पुलिस जांच कर रही है।

इधर बीते शनिवार को बगहा एसपी किरण कुमार गोरख जाधव ने भी घटनलास्थल का जायजा लिया था। जिसके बाद फॉरेंसिक टीम व डॉग स्कॉवयड टीम भी स्थल पर पहुंची थी। बता दें कि बीते शुक्रवार की दोपहर में मृतका मूंज चीरने के लिए गांव से दक्षिण सरेह के तरफ निकली थी। जिसका शव शनिवार को बेलौरा गांव से पश्चिम गन्ने के खेत में देवी स्थान से उतर बरामद हुआ था। जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने बेलौरा-छवघरिया मुख्य सड़क पर शव को रखकर करीब तीन घंटे तक प्रदर्शन किया था। इस दौरान स्थल पर पहुंचे पुलिस पदाधिकारियों को काफी विरोध का सामना करना पड़ा था। हालांकि एसडीपीओ सत्यनारायण राम के आश्वासन के बाद शव को पोस्टमार्टम में भेजा गया। तब जाकर आवागमन सुचारू हो सका। इस मामले के दोनों नामजद अभियुक्त छवघरिया गांव निवासी हीरामन राम व कलामुद्दीन अंसारी को पुलिस ने शनिवार को ही गिरफ्तार कर लिया था। बता दें कि मृतका का पति अनुज राम केरल में मजदूरी करता है। जो घटना के समय भी घर पर मौजूद नहीं था। वहीं मृतका के दो बेटे व दो बेटी है। पुल‍िस अब मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी है। 

एसडीपीओ सत्यनारायण राम का कहना है क‍ि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। दोनों गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। इस मामले से जुड़े अन्य ब‍िंदुओं पर छानबीन के साथ छापेमारी भी की जा रही है। वैसे पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार किया जा रहा है। 

chat bot
आपका साथी