पति की प्रताड़ना से आजिज महिला पहुंची थाने

पति की पिटाई व प्रताड़ना से आजिज मनियारी थाना क्षेत्र की एक महिला सदर थाना क्षेत्र स्थित मायके में शरण ली है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Jul 2020 01:27 AM (IST) Updated:Fri, 03 Jul 2020 01:27 AM (IST)
पति की प्रताड़ना से आजिज महिला पहुंची थाने
पति की प्रताड़ना से आजिज महिला पहुंची थाने

मुजफ्फरपुर : पति की पिटाई व प्रताड़ना से आजिज मनियारी थाना क्षेत्र की एक महिला सदर थाना क्षेत्र स्थित मायके में शरण ली है। सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए पति व उसके भाई को आरोपित किया है। कहा है कि उसका पति शराब व हथियार का धंधा करता है। अक्सर वह धंधे में शामिल अपने साथियों के साथ रात में घर आता है और अवैध संबंध बनाने के लिए दबाव देता है। इन्कार करने पर उसकी पिटाई और बच्चों के अपहरण के धमकी दी जाती है। उससे बचने के लिए उसने मायके में शरण ली है। यह है मामला : पुलिस को उसने बताया कि उसकी शादी 10 वर्ष पूर्व हुई थी। उसे एक बेटा और बेटी है। पति और उसका भाई शराब व हथियार का धंधा करता है। दोनों असामाजिक तत्वों के साथ भी रहता है। हर रात नशे की हालत में घर पहुंच कर पति उसके साथ मारपीट करता है। गलत प्रवृत्ति वाले लोगों के साथ अनैतिक कार्य करने के लिए भी प्रेरित करता है। विरोध करने पर बच्चों का अपहरण करवाने व हत्या की धमकी देता है। इससे वह परेशान होकर सदर थाना स्थित अपने मायके चली आई है। थानाध्यक्ष संजीव सिंह निराला ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। साथी शिक्षक से बात करने पर पिटाई, शिक्षिका ने काटी कलाई की नस

साथी शिक्षक से मोबाइल पर बातचीत करने से नाराज निजी स्कूल की शिक्षिका की उसके स्वजनों ने पिटाई कर दी। इससे गुस्से में आकर शिक्षिका ने खुदकुशी की नीयत से अपनी कलाई की नस काट ली। उसके स्वजनों ने आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना ब्रह्मापुरा थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की है। बुलावा पर वहां पहुंचे शिक्षक को शिक्षिका के स्वजनों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। थाना पर उससे पूछताछ की जा रही है।

आरोपित शिक्षक ने बताया कि वह सीतामढ़ी जिले के रुन्नीसैदपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला है। शिक्षिका और वह एक निजी स्कूल में पढ़ाते हैं। शिक्षिका उससे आयु में आठ साल बड़ी है। कुछ माह पूर्व दोनों के बीच दोस्ती हुई। इसके बाद दोनों एक दूसरे को कॉल करने लगे। इससे शिक्षिका के स्वजन नाराज हो गए। 28 जून को वह अपने भाई की शादी में शामिल होने सीतामढ़ी चला गया। इस दौरान शिक्षिका के घर वालों ने कई बार कॉल कर उसे ब्रह्मपुरा में बुलाया। वहां पहुंचने पर शिक्षिका के स्वजनों ने उसके साथ दु‌र्व्यवहार किया। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

chat bot
आपका साथी