सीतामढ़ी के परिहार में महिला ने डेढ़ साल की पुत्री की गला रेत कर की हत्या, दूसरे बच्चों को भी खदेड़ा

एक महिला ने अपने डेढ़ साल की पुत्री राबिया खातून की गला रेतकर हत्या कर दी। बच्ची का कत्ल करने के बाद शव को जमीन पर रखकर वह बेहोश हो गई। कहा जा रहा है कि महिला मानसिक रूप से बीमार है।

By Dharmendra Kumar SinghEdited By: Publish:Thu, 22 Jul 2021 08:35 PM (IST) Updated:Thu, 22 Jul 2021 08:35 PM (IST)
सीतामढ़ी के परिहार में महिला ने डेढ़ साल की पुत्री की गला रेत कर की हत्या, दूसरे बच्चों को भी खदेड़ा
सीतामढ़ी के पर‍िहार में बच्‍ची की गला दबाकर हत्‍या। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

सीतामढ़ी (परिहार), जासं। कोई मां अपनी ही संतान की बेेरहमी से कत्ल कर मौत के घाट उतार देगी यह बात सहसा यकीन नहीं होती। बेला थाना क्षेत्र के बेतहा गांव से दिल दहलाने वाली यह घटना सामने आई है। कहा जा रहा है कि एक महिला ने अपने डेढ़ साल की पुत्री राबिया खातून की गला रेतकर हत्या कर दी। बच्ची का कत्ल करने के बाद शव को जमीन पर रखकर वह बेहोश हो गई। कहा जा रहा है कि महिला मानसिक रूप से बीमार है। सूचना पर बेला थानाध्यक्ष सुभाष मुखिया दलबल के साथ घटनास्थल पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सीतामढ़ी भेज दिया है। आरोपित महिला नासरा खातून को पुलिस अभिरक्षा में इलाज के लिए परिहार सीएचसी भेजा। जहां से चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल रेफर कर दिया है। पुलिस ने घटनास्थल से हत्या में प्रयुक्त सब्जी काटने वाला चाकू भी बरामद कर लिया है। इस घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। ग्रामीण हैरत में हैं।

पुत्री की हत्या के बाद दूसरे बच्चे को भी खदेड़ा

 नासरा की ससुराल और मायका बेतहा में ही है। उसने इस घटना को अपने मायके में ही अंजाम दिया। जानकारी के मुताबिक, नासरा की तीन पुत्री है। घटना के समय नासरा एवं उसकी छोटी पुत्री राबिया ही घर में थी। बच्ची की चीख सुनकर ग्रामीण दौड़े। नासरा ने ग्रामीणों के साथ पहुंचे कुछ अन्य बच्चों पर भी हमला करने की कोशिश की। लेकिन ग्रामीणों ने उसे रोक लिया।

दो हफ्ते पहले लौटे थे बेंगलुरु से

 नासरा अपने पति रजाउल्लाह एवं बच्चों के साथ बेंगलुरु में रहती है। वहां पति-पत्नी पाल्ट्री फॉर्म में काम करते हैं। पति की तबीयत खराब होने के बाद करीब दो हफ्ते पहले ही सभी गांव लौटे हैं। बताया जा रहा है कि बेंगलुरु से लौटने के बाद ही नासरा की मानसिक स्थिति बिगड़ी।

 जितनी मुंह उतनी बातें 

घटना के बाद से गांव में तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है। कुछ लोगों ने बताया कि सुबह नासरा का पति के साथ झगड़ा हुआ था। जिसके बाद उसने घटना को अंजाम दिया। कुछ लोगों का मानना है कि नासरा मानसिक रूप से बीमार तो थी, लेकिन इतनी भी नहीं कि किसी की हत्या कर दे। वहीं कई लोगों का मानना है कि पति के बीमार होने के कारण वह डिप्रेशन में थी। इसी कारण उसने घटना को अंजाम दिया।

chat bot
आपका साथी