दहेज के लिए शादी के 10 दिन बाद ही घर से निकाला

मोतीपुर थाना के महना गाव में दहेज लोभियों ने शादी के महज 10 दिन बाद ही नवविवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Dec 2021 01:38 AM (IST) Updated:Wed, 08 Dec 2021 01:38 AM (IST)
दहेज के लिए शादी के 10 दिन बाद ही घर से निकाला
दहेज के लिए शादी के 10 दिन बाद ही घर से निकाला

मुजफ्फरपुर : मोतीपुर थाना के महना गाव में दहेज लोभियों ने शादी के महज 10 दिन बाद ही नवविवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। सूचना पर जब पीड़िता के पिता वहां पहुंचे तो गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। इस बावत पति सहित चार लोगों के खिलाफ थाने में लिखित शिकायत की गई है। आवेदन में कहा कि नरियार बरैठा निवासी श्याम राम ने अपनी पुत्री चंदा कुमारी की शादी महना में राजेश राम के साथ की थी। शादी में काफी उपहार भी दिए। शादी के महज 10 दिन बाद ही ससुराल वाले दहेज में बकाए नकदी एक लाख रुपये व बाइक मायके से माग कर लाने का दबाव बनाने लगे। असमर्थता जताने पर बीते दिनों ससुराल वालों ने नवविवाहिता को घर से भगा दिया। उसने मायके पहुंच कर स्वजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद विवाहिता के पिता पूछताछ के लिए जब महना पहुंचे तो उनके साथ गाली-गलौज ही नहीं की गई, बल्कि जान से मारने की धमकी दी गई। आवेदन में संजय राम, मुकेश राम को भी आरोपित किया गया है। थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि आवेदन के आलोक में पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

भूमि विवाद में मारपीट, महिला गंभीर

साहेबगंज थाना क्षेत्र के बंगरा निजामत गाव में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प में 30 वर्षीय किरण देवी, राजेश पासवान तथा 70 वर्षीय शकर पासवान घायल हो गए। तीनों को पीएचसी में भर्ती कराया गया जहा उपचार के दौरान स्थिति गंभीर देख चिकित्सक ने किरण देवी को एसकेएमसीएच रेफर कर दिया।

chat bot
आपका साथी