महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, बनाया अश्लील वीडियो, पश्चिम चंपारण के नौतन की घटना

Crime News पश्चिम चंपारण में एक महिला से तीन लोगों ने दुष्कर्म कर बनाया वीडियो पुलिस ने दो आरोपित को हिरासत में लिया। जबिक तीसरे की तलाश जारी महिला का कहना है कि यह घटन 26 जुलाई की है।

By Dharmendra Kumar SinghEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 10:16 AM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 10:16 AM (IST)
महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, बनाया अश्लील वीडियो, पश्चिम चंपारण के नौतन की घटना
पश्‍च‍िम चंपारण में मह‍िला से साम‍ूहि‍क दुष्‍कर्म। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

प. चंपारण (नौतन), जासं। थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। वह 26 जुलाई की शाम में शौच करने सरेह में गई थी। जहां तीन लोगों ने दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बना लिया। मामले में पुलिस ने दो को हिरासत में लिया है। एक की तलाश जारी है। पीडि़ता ने कहा कि वह घर से कुछ ही दूरी पर शौच के लिए गई थी। तीनों ने पकड़ा और मुंह को गमछा से बांधकर दुष्कर्म किया। फिर धमकी दी कि किसी को जानकारी देगी तो जान से मारकर वीडियो भी वायरल कर देंगे। पीडि़ता स्थानीय थाने में गई, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। तब महिला थाने में पहुंची। शिकायत के बाद नौतन पुलिस हरकत में आई। थानाध्यक्ष मनीष कुमार शर्मा ने बताया कि अनिरुद्ध साह, संतोष चौधरी और अमरजीत चौधरी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मंतोष और अमरजीत को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है। एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा ने बताया कि मेडिकल जांच के लिए महिला को गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल, बेतिया भेजा गया है। नौतन पुलिस को जांच का आदेश दिया गया है।

नाबालिग से दुराचार के प्रयास में फरार आरोपित गिरफ्तार

इनरवा पुलिस ने नाबालिग के दुराचार के प्रयास में फरार आरोपित को बीती रात छापेमारी कर परसौनी गांव से गिरफ्तार कर लिया। आरोपित रवींद्र साह को पूछताछ के बाद गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। बताया जाता है कि नवंबर 2020 में नाबालिग से दुराचार का प्रयास आरोपित ने किया था। मामले में थाना कांड संख्या 90/20 पीडि़ता की शिकायत पर दर्ज की गई थी। उसके बाद से आरोपित फरार था। थानाध्यक्ष प्रकाश कुमार ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

महिलाओं की पिटाई मामले में तीन नामजद

नरकटियागंज । शिकारपुर थाना क्षेत्र के सोफवा गांव में भूमि विवाद को लेकर दो महिलाओं के साथ मारपीट की घटना घटी है। मामले में सोफवा नवका टोला निवासी सुंदरम देवी ने एक प्राथमिकी दर्ज करायी है। जिसमें गांव के ही लालदेव कुशवाहा, दीपक कुशवाहा व ननकू कुशवाहा को नामजद किया है। आरोप है कि वह घास काटने सरेह में जा रही थी। इस दौरान देखा कि उक्त व्यक्ति उसकी मौसी की भूमि पर लगी दीवार तोड़ रहे है। जब उसने मना किया तो उसका बाल पकड़ कर सभी मारने पीटने लगे। बीच बचाव करने आयी उसकी बहु के साथ भी मारपीट की गई । प्रशिक्षु थानाध्यक्ष सद्दाम हुसैन ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।

chat bot
आपका साथी