किसान अन्नदाता, करेंगे हरसंभव मदद : मंत्री

सरैया प्रखंड के भटौलिया स्थित एमबीआरआइ परिसर में नवनिर्मित भगवान जानकी किसान प्रशिक्षण भवन का उद्घाटन परिवहन मंत्री संतोष कुमार निराला व विधायक अशोक कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 04 Feb 2018 01:33 AM (IST) Updated:Sun, 04 Feb 2018 01:33 AM (IST)
किसान अन्नदाता, करेंगे हरसंभव मदद : मंत्री
किसान अन्नदाता, करेंगे हरसंभव मदद : मंत्री

मुजफ्फरपुर। सरैया प्रखंड के भटौलिया स्थित एमबीआरआइ परिसर में नवनिर्मित भगवान जानकी किसान प्रशिक्षण भवन का उद्घाटन परिवहन मंत्री संतोष कुमार निराला व विधायक अशोक कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से किया। मंत्री का स्वागत शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. राजीव कुमार ने अंगवस्त्र और मशरूम का उपहार देकर किया। मौके पर मंत्री ने कहा कि एमबीआरआइ की तर्ज पर हर जिले और राज्य स्तर पर शोध संस्थान का निर्माण होने से बिहार के कृषि और किसान को मजबूत किया जा सकता है। किसान भगवान का रूप है जिसकी हरसंभव मदद होनी चाहिए ताकि अन्नदाता मजबूत बन सकें। स्वागत भाषण एमबीआरआइ के संस्थापक अविनाश कुमार ने दिया। वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ राजीव कुमार ने कहा कि किसान विष्णु के रूप हैं और इनकी सेवा ही हमलोगों की प्रमुखता होनी चाहिए। अध्यक्षता भाजपा विधायक अशोक कुमार सिंह ने की। सभा को प्रदेश किसान मोर्चा अध्यक्ष, जदयू के मनोज कुमार, कृषि विज्ञान केंद्र के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. जितेंद्र प्रसाद, वैज्ञानिक डॉ. केके सिंह, जदयू अध्यक्ष प्रद्युम्न कुशवाहा, कैलाश बिहारी, जिला पार्षद शत्रुघ्न सहनी ने संबोधित किया। मंच संचालन दिवाकर चौधरी व धन्यवाद भाषण नवनीत कुमार ने किया।

इंसेट :

नेहरूजी ने महिला आरक्षण का किया था विरोध : संतोष निराला

परिवहन मंत्री संतोष निराला ने कहा कि बाबा साहेब भीमराव अंबेदकर जी ने कानून मंत्री रहते महिला आरक्षण हेतु संसद में बिल पेश किया जिसे तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने रद्दी की टोकरी में फेंक दिया। नेहरू जी महिला आरक्षण के विरोधी थे। संत शिरोमणि कर्पूरी ठाकुर और शहीद जगदेव बाबू महान समाज सुधारक थे। वे मीनापुर के गंज बाजार पर रविदास जयंती समारोह को संबोधित कर रहे थे। साथ ही लोक नायक कर्पूरी ठाकुर और शहीद जगदेव जी की भी जयंती मनाई गई। जदयू किसान प्रकोष्ट के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा कि महापुरुषों की कोई जात नहीं होती। अध्यक्षता किसान प्रकोष्ट के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार ने की जबकि संचालन शिवचंद्र प्रसाद ने किया। कार्यक्रम को नीलम कुशवाहा, मिथिलेश यादव, वीणा देवी, रतन राय, वरुण सरकार, प्रमोद कुमार, राम कुमार सिंह, साधुशरण कुशवाहा, दिलीप कुशवाहा, सविता जायसवाल, अनीश शाही आदि ने संबोधित किया। धन्यवाद ज्ञापन रामनरेश मालाकार ने किया। मड़वन : प्रखंड के मड़वन में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद कुमार की अध्यक्षता में रविदास जयंती मनाई गई। नेताओं ने संत रविदास के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। मौके पर पहुंचे परिवहन मंत्री संतोष कुमार निराला का जदयू कार्यकर्ताओं ने माला पहना व बुके देकर सम्मानित किया। मंत्री ने दस वर्षो से जयंती मना रहे राजकुमार राम को माला पहनाकर सम्मानित किया। मौके पर सौरभ कुमार साहेब, इरफान दिलकश, शैलेश कुमार गुडडु, राकेश राम, लखेंद्र पटेल, लक्ष्मीचंद्रा आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी