पूर्वी चंपारण में पत्नी की गला रेतकर हत्या, पुलिस पहुंची तो करने लगा अनजान होनेे का नाटक

पूर्वी चंपारण के पीपरा थाना क्षेत्र के भारथुइया गांव में हुई घटना। में वकील पासवान ने पत्नी गिरिजा देवी ( 55) की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। डीएसपी ने कहा -मामला ऑनर किलिंग से जुड़ा लग रहा। जानिए पूरा मामला...

By Murari KumarEdited By: Publish:Fri, 11 Jun 2021 10:39 PM (IST) Updated:Fri, 11 Jun 2021 10:39 PM (IST)
पूर्वी चंपारण में पत्नी की गला रेतकर हत्या, पुलिस पहुंची तो करने लगा अनजान होनेे का नाटक
पूर्वी चंपारण में पत्नी की गला रेतकर हत्या। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

पूर्वी चंपारण, जागरण संवाददाता। जिले के पीपरा थाना क्षेत्र के भारथुइया गांव में वकील पासवान ने पत्नी गिरिजा देवी ( 55) की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। उसका शव घर के बाहर चापाकल के पास घास पर पड़ा था। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के बाद स्वजनों को सौंप दिया। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। आरोपित वकील पासवान ने ताड़ी छेवने वाले धारदार हथियार ( हंसुली) से गुरुवार की देर रात पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद खून से सने अपने कपड़े और हंसुली को छिपा दिया। अपना कपड़ा बदल घर से गायब हो गया।

 शुक्रवार को पुलिस पहुंची तो वह नए कपड़े में मिला। उसने रात में घर पर नहीं रहने और घटना से अनजान होने का नाटक किया। शक होने पर हिरासत में लिया तो उसने घटना की जानकारी दी। उसकी निशानदेही पर सरेह में छिपाकर रखी गई हंसुली और खून लगा वस्त्र बरामद किया गया। डीएसपी संजय कुमार ने कहा कि प्रथम ²ष्टया मामला ऑनर किलिंग से जुड़ा लगता है। मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना में प्रयुक्त हथियार जब्त कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई जारी है।

chat bot
आपका साथी