शिवहर में बहू के साथ हुआ विवाद तो दादी ने कर दी दो पोतों की हत्या

मृतक की पहचान गांव के मुकेश सहनी के पुत्र अजीत कुमार (04) व सुजीत कुमार (02) के रूप में की गई है। घटना शिवहर जिले के तरियानी छपरा गांव के कुम्हरार की। घटना के बाद गांव में मातम हत्यारोपी दादी फरार। एक साथ सुनी हो गई पूजा देवी की गोद।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 02:26 PM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 02:26 PM (IST)
शिवहर में बहू के साथ हुआ विवाद तो दादी ने कर दी दो पोतों की हत्या
इस मामले में थाने में अबतक नहीं की गई कोई शिकायत।

शिवहर, जासं। जिले के तरियानी प्रखंड अंतर्गत तरियानी छपरा थाना क्षेत्र के कुम्हरार गांव में बहू के साथ हुए विवाद से नाराज सास ने गुरुवार को अपने दो पोतों की गला दबाकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान गांव के मुकेश सहनी के पुत्र अजीत कुमार (04) व सुजीत कुमार (02) के रूप में की गई है। रिश्तों को शर्मसार करती इस वारदात के बाद गांव में मातम पसर गया है। जबकि, वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारोपी दादी जितनी देवी फरार हो गई हैं। दोनों बच्चों का शव घर पर रखा गया है। एक साथ दो बच्चों की हत्या और गोद उजड़ने के बाद बच्चों की मां पूजा देवी बदहवास है। लोग पूजा देवी के पति मुकेश सहनी के आने का इंतजार कर रहे है। मुकेश सहनी पंजाब में मजदूरी करता है। हालांकि घटना की बाबत अबतक पुलिस से कोई शिकायत नहीं की गई है। तरियानी छपरा थानाध्यक्ष सैफ अहमद खान ने घटना से अनभिज्ञता जताई है।

बताया गया हैं कि, कुम्हरार निवासी विनोद सहनी का पुत्र मुकेश सहनी पंजाब में मजदूरी करता है। गांव में माता-पिता, पत्नी और दो बच्चे रहते आ रहे है। मुकेश सहनी की पत्नी पूजा देवी का अपनी सास से अक्सर विवाद होता था। गुरुवार की सुबह भी दोनों के बीच गाली-गलौज हुई। इससे नाराज उसकी सास ने पहले उसके दोनों बच्चों को पटक-पटक कर पीटा। इससे भी उसका जी नहीं भरा तो दोनों बच्चों का गला दबा दिया। जिससे दो वर्षीय सुजीत की मौके पर ही मौत हो गई। बीच बचाव करने आई सुजीत की मां की भी उसने पिटाई कर दी। इसके बाद वह भाग गई। स्थानीय लोगों ने अधमरे अवस्था में चार वर्षीय अजीत को पास के निजी क्लीनिक में भर्ती कराया। जहां से उसे रेफर कर दिया। स्वजन उसे लेकर इलाज के लिए शिवहर जा ही रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई। गांव के निवर्तमान मुखिया उमेश पासवान ने घटना को शर्मनाक करार दिया है। 

chat bot
आपका साथी