पश्चिम चंपारण पंचायत, मुखिया चुनाव रिजल्ट : बगहा के वाल्मीकिनगर में चरम पर रहा रोमांच, दोबारा गिनती में पलटा निर्णय

पश्चिम चंपारण पंचायत मुखिया चुनाव रिजल्ट मुखिया पद पर अब पन्नालाल साह को विजयी घोषित किया गया। पहले मुखिया पद पर अमित कुमार जीत गए थे। सघन जांच के बाद मतगणनना कर्मी व प्रत्याशियों को कराया गया प्रवेश।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Tue, 26 Oct 2021 12:52 PM (IST) Updated:Tue, 26 Oct 2021 12:52 PM (IST)
पश्चिम चंपारण पंचायत, मुखिया चुनाव रिजल्ट : बगहा के वाल्मीकिनगर में चरम पर रहा रोमांच, दोबारा गिनती में पलटा निर्णय
विजयी प्रत्याशी समर्थकों के साथ जश्न मनाने में जुटे हुए हैं। फोटो- जागरण

मुजफ्फरपुर,जासं। पश्चिम चंपारण में मतगणना के दौरान रोचक परिणाम देखने को मिले। यहां के वाल्मीकिनगर पंचायत में मतों की दोबारा गिनती की नौबत आ गई। इसमें निर्णय पलट गया। मुखिया पद पर अब पन्नालाल साह को विजयी घोषित किया गया। पहले मुखिया पद पर अमित कुमार जीत गए थे। यहां मौजूद लोगों ने पलभर में किस्मत को पलटते हुए देखा। अब विजयी प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ जश्न की तैयारी में जुटे हैं। 

पंचायत चुनाव के पांचवें एवं मधुबनी जिला के चौथे चरण के मतदान की मतगणना मंगलवार को आरके कॉलेज एवं डीएनवाई कॉलेज में चल रही है। बासोपट्टी व लदनियों के मतों की गिनती आरके कॉलेज में, जबकि कलुआही के मतों की गिनती डीएनवाई कॉलेज में चल रही है। इन तीनों प्रखंडों में विभिन्न पंचायत प्रतिनिधियों के चुनाव के लिए 24 अक्टूबर को मतदान हुआ था। समय से मतगणना शुरू हुई तो परिणाम भी सामने आने लगे हैं। बासोपट्टी के खौना पंचायत से हरि नारायण सहनी ने मुखिया पद पर जीत दर्ज की है। बासोपट्टी के ही महिनाथपुर पंचायत से भोला साह और छतौनी पंचायत से किशोर साह मुखिया पद पर निर्वाचित घोषित हुए हैं। लदनियां के पदमा पंचायत से मुखिया पद पर सुजीत कुमार पासवान ने जीत दर्ज की है। मतगणना को लेकर प्रत्याशी व उनके समर्थक सुबह छह बजे से ही मतगणना स्थल पर पहुंचने लगे। आठ बजे तक मतगणना केंद्र के बाहर काफी भीड़ जमा हो गई। आठ बजे से ही मतगणना शुरू हो गई। मतगणना स्थल पर प्रवेश से पूर्व मतगणना कर्मियों एवं प्रत्याशियों की सघन जांच की गई है। प्रत्याशियों को अपने साथ एक गणन अभिकर्ता को अंदर ले जाने की अनुमति दी गई है। आरके कॉलेज के कला संकाय भवन एवं भूगोल विभाग में बासोपट्टी प्रखंड का और वाणिज्य संकाय भवन एवं मल्टीपरपस हॉल के बगल में स्थित एस्बेस्टस शेड वाले भवन में लदनियां प्रखंड की मतगणना हो रही है। पदवार अलग-अलग हॉल में 15-15 टेबल पर मतगणना चल रही है। डीएनवाई कॉलेज में कलुआही प्रखंड की मतगणना चल रही है।

दरभंगा के बहादुरपुर में हुए पंचायत चुनाव के आने लगे रूझान, नये नहरों पर लोगों का दिख रहा भरोसा। दरभंगा जिले के बहादुरपुर प्रखंड की 23 पंचायतों में हुए 24 अक्टूबर को हुए पंचायत चुनाव की मतगणना कड़ी चौकसी के बीच मंगलवार को बाजार समिति परिसर में चल रही है। शुरुआती रुझानों में नए चेहरे बढ़त बनाते दिख रहे हैं। निर्धारित पांच तरह के प्रतिनिधियों के 723 पदों के लिए 2646 प्रत्याशी मैदान में हैं। उनमें तीन जिला परिषद सदस्य, 23 मुखिया, 32 पंचायत समिति सदस्य, 321 वार्ड सदस्य, 23 सरपंच तथा 321 ग्राम कचहरी के पंच प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला अहम है। बता दें कि मुखिया पद के 23 सीट के लिए 212 प्रत्याशी मैदान में है। जिसमे 103 पुरुष और 109 महिला मैदान में हैं। इसी तरह से पंसस के 32 पदों के लिए 258, वार्ड सदस्य 321 पद के लिए 1531, ग्राम कचहरी पंच 321 पद के लिए 477 और सरपंच के 23 पद के लिए 168 प्रत्याशी मैदान में हैं। निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ अलख निरंजन ने बताया कि 3 वार्ड सदस्य और 101 ग्राम कचहरी पंच निर्विरोध चुने गए हैं। जबकि ग्राम कचहरी पंच के 14 पद रिक्त रह गए हैं।

बहादुरपुर पंचायत चुनाव परिणाम

जलवार मनोज कुमार सिंह, मनियारी से किरण देवी, सिमरानेहालपुर से दिनेश पासवान, तारालाही से रूपम सिन्हा,दिलावरपुर प्रियंका कुमारी,ओझौल से निक्की कुमारी,वाजितपुर से चन्द्रावती देवी,पिररी नागेश्वर पासवान। सभी नए चेहरे जीते। पश्चिम चंपारण में बगहा जिला परिषद क्षेत्र संख्या 01 से निर्भय कुमार महतो जीते। लक्ष्मीपुर रामपुरवा पंचायत से मुखिया पद पर मालती देवी निर्वाचित। संतपुर सहरिया पंचायत से मुखिया पद पर रमेश महतो जीते। जिला परिषद क्षेत्र संख्या 02 से चंद्रमा देवी जीती। बगहा में चम्पापुर गौनाली से प्रियंका देवी जीती। नौरंगिया दरदरी पंचायत से सुनील महतो जीते। बगहा के वाल्मीकिनगर पंचायत से मतों की दोबारा गिनती में पलटा निर्णय, मुखिया पद पर अब पन्नालाल साह को विजयी घोषित किया गया। पहले मुखिया पद पर अमित कुमार जीत गए थे।

मोतिहारी में पताही के सरैया गोपाल पंचायत से पुन: सुरेश प्रसाद सिंह मुखिया बने। उनके खिलाफ सगा पुत्र हरित आकाश उर्फ अंशु सिह खड़ेे थे। अंशु को मिली करारी मात मिली। जिला परिषद क्षेत्र संख्या एक वाल्मीकि नगर से निर्भय कुमार महतो चुनाव जीत गये। मोतिहारी में ही पकड़ीदयाल-जिला परिषद क्षेत्र सं0-38 से अनिता सिंह दूसरी बार चुनाव जीती। रक्सौल अनुमंडल के भवानीपुर मुखिया पद के लिए पन्नालाल प्रसाद 139 मतो से जीते, हिरालाल हारे। हरपुर से सुमीर मुखियां पद के लिए जीते अरबिन्द हारे, श्यामपुर से मंजू देवी 307 वोट से जीती, कमरूनेशा खातून हारी। रक्र्सौल में अादपुर के नकरदेई पंचययत से रामएकवाल राय जीते, अनिल गिरी हारे।

शिवहर जिले में डुमरी कटसरी प्रखंड के श्यामपुर पंचायत से प्रकाश कुमार गोलू 545 मतों से जीतें। गोलू को मिले 1648 मत। निकटतम प्रतिद्वंद्वी रवींद्र सिंह को मिले 1103 मत। लगातार तीन बार से जीत रही निवर्तमान मुखिया सुधा प्रभात को मिला तीसरा स्थान। जिला परिषद क्षेत्र संख्या एक से विजय कुमार सिंह उर्फ छोटा विजय ने बनाई बढ़त, निकटतम प्रतिद्वंद्वी मनोरमा देवी से 550 मतों से आगे। मतों की दोबारा गिनती में पलटा निर्णय, मुखिया पद पर अब पन्नालाल साह को विजयी घोषित किया गया 

chat bot
आपका साथी