West Champaran: गंडक नदी की तेज धारा में नाव पलटी, एक लापता, तीन को बचाया गया

West Champaran News सीमावर्ती यूपी के कुशीनगर जिले के बरवापट्टी थाना क्षेत्र के बरवापट्टी घाट पर गंडक नदी में एक छोटी नाव पलट गई। इसमें एक व्यक्ति लापता हो गया। जबकि तीन को नाविकों की मदद से बचा लिया गया। घटना के बाद वहां कुछ देर तक अफरातफरी मची रही।

By Murari KumarEdited By: Publish:Fri, 07 May 2021 10:15 PM (IST) Updated:Fri, 07 May 2021 10:15 PM (IST)
West Champaran: गंडक नदी की तेज धारा में नाव पलटी, एक लापता, तीन को बचाया गया
गंडक नदी की तेज धारा में नाव पलटी, एक लापता। प्रतीकात्मक तस्वीर

भितहा (पश्चिम चंपारण), जासं। सीमावर्ती यूपी के कुशीनगर जिले के बरवापट्टी थाना क्षेत्र के बरवापट्टी घाट पर गंडक नदी में एक छोटी नाव पलट गई। इसमें एक व्यक्ति लापता हो गया। जबकि, तीन को नाविकों की मदद से बचा लिया गया। घटना के बाद वहां कुछ देर तक अफरातफरी मची रही।  

बताया गया कि शुक्रवार सुबह नौ बजे छोटी नाव पर सवार होकर कुछ किसान दियारा में खेती करने जा रहे थे। इसी बीच नदी की तेज धारा में नाव पलट गई। नाव पर सवार चार लोग नदी में डूबने लगे। इस दौरान नदी में मछली मार रहे मछुआरों ने किसी तरह तीन लोगों को बचाया। मगर नाव सहित एक व्यक्ति लापता हो गया। बाहर निकले तीन लोग भी डर से भाग गए। इस कारण चौथे का पता नहीं चला। सूचना के बाद बरवापट्टी थानाध्यक्ष सुरेश चंद्र राव पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। मछुआरों और स्थानीय गोताखोरों की मदद से डूबे व्यक्ति की तलाश की गई। मगर शाम तक पता नहीं चला। एनडीआरएफ टीम को भी सूचना दी गई है। 

आकाशीय बिजली गिरने से पशुपालक गंभीर, दो भैसों की मौत 

खरपोखरा :  शुक्रवार की सुबह गरज के साथ तेज आंधी व बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से बगहा दो प्रखंड के चमवलिया निवासी प्रमोद पासवान की दो भैंसों की मौत हो गई। वहीं पशु पालक भी उसके चपेट में आ कर जख्मी हो गए। जिसे स्थानीय लोगों के सहयोग से अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

बगहा दो प्रखंड के चमवलिया गांव के वार्ड संख्या 11 निवासी प्रमोद पासवान ने बताया कि सुबह छह बजे पिताजी रामबालक पासवान भैंसों को चारा दे रहे थे। तभी अचानक उत्तर दिशा से तेज चमक एवं गरजन के साथ बिजली गिर गई। जिससे दो भैंसो की मौत हो गई और रामबालक जमीन पर गिर गए। 

 पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि पप्पू यादव ने बताया कि पंचायत के चमवलिया गांव में बिजली गिरने से लाखों की क्षति पहुंची हुई है। रामबालक पासवान की 80 हजार से अधिक की क्षति हुई है। इस संबंध में अधिकारियों को सूचना दे दी गई है। 

chat bot
आपका साथी