Weather Today Muzaffarpur: जिला समेत पूरे उत्तर बिहार में अगले दो-तीन दिनों तक शुष्क रहेगा मौसम

उत्तर बिहार में हल्के बादल छाए रह सकते हैं। अगले दो -तीन दिनों तक अधिकांश जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि तराई क्षेत्रों में छह से आठ सितंबर के बीच कहीं-कही हल्की वर्षा हो सकती है।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Sat, 04 Sep 2021 06:28 AM (IST) Updated:Sat, 04 Sep 2021 06:28 AM (IST)
Weather Today Muzaffarpur: जिला समेत पूरे उत्तर बिहार में अगले दो-तीन दिनों तक शुष्क रहेगा मौसम
तराई क्षेत्रों में छह से आठ सितंबर तक कहीं-कहीं हो सकती हल्की बारिश। प्रतीकात्मक फोटो

मुजफ्फरपुर, जासं। जिला समेत उत्तर बिहार में अगले दो-तीन दिनों तक बारिश की संभावना नहीं है। मौसम शुष्क रहेगा। इसके बाद छह से आठ सितंबर के बीच कहीं-कहीं हल्की वर्षा हो सकती है। शु्क्रवार को अगले आठ सितंबर तक के लिए जारी मौसम पूर्वानुमान में डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विवि, पूसा के मौसम विभाग ने यह जानकारी दी है। बताया गया कि इस दौरान उत्तर बिहार में हल्के बादल छाए रह सकते हैं। अगले दो -तीन दिनों तक अधिकांश जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

हालांकि, तराई क्षेत्रों में छह से आठ सितंबर के बीच कहीं-कही हल्की वर्षा हो सकती है। इस अवधि में अधिकतम तापमान 33 से 36 और न्यूनतम तापमान 25 से 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। शुक्रवार का अधिकतम तापमान 32.5 और न्यूनतम 25. 5 डिग्री सेल्सियस रहा। सापेक्ष आद्र्रता सुबह में 75 से 90 और दोपहर में 50 से 65 फीसद रहने की संभावना है। औसतन 10 से 15 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से अगले दो दिनों तक पछिया हवा चलेगी। इसके बाद पुरबा हवा चल सकती है।  शिवहरजिले में शुक्रवार की रात हल्की बारिश के बाद शनिवार को मौसम का मिजाज बदल गया। आसमान में बादल छाए रहने और धूप नहीं निकलने के चलते मौसम सुहावना बना हुआ हैं। हालांकि, दिन में बारिश की संभावना है।

कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी

शु्क्रवार को अगले आठ सितंबर तक के लिए जारी मौसम पूर्वानुमान में डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विवि, पूसा के मौसम विभाग के नोडल पदाधिकारी डॉ. ए सत्तार ने बताया कि मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। पूर्वानुमान की अवधि में उत्तर बिहार में हल्के बादल छाए रह सकते हैं। अगले दो -तीन दिनों तक अधिकांश जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि, तराई क्षेत्रों में छह से आठ सितंबर के बीच कहीं-कही हल्की वर्षा हो सकती है। इस अवधि में अधिकतम तापमान 33 से 36 और न्यूनतम तापमान 25 से 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। सापेक्ष आद्र्रता सुबह में 75 से 90 और दोपहर में 50 से 65 फीसद रहेगी। औसतन 10 से 15 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से अगले दो दिनों तक पछिया हवा चलेगी। इसके बाद पुरवा हवा चल सकती है।

chat bot
आपका साथी