Weather Muzaffarpur: अब ठंड के लिए कर लें खुद को तैयार

Weather Muzaffarpur मौसम के शुष्क रहने का अनुमान है। इस दौरान अधिकतम तापमान के 29 से 30 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है जबकि न्यूनतम तापमान 16 से 17 डिग्री सेल्सियस के बीच बने रहने का अनुमान है।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Tue, 09 Nov 2021 08:03 AM (IST) Updated:Tue, 09 Nov 2021 08:03 AM (IST)
Weather Muzaffarpur: अब ठंड के लिए कर लें खुद को तैयार
सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 60 से 75 प्रतिशत रहने का अनुमान है। फाइल फोटो

मुजफ्फरपुर/समस्तीपुर, जासं। उत्तर बिहार के जिलों में अभी मौसम के शुष्क रहने का अनुमान है। साथ ही सुबह व शाम के समय ठंड लगेगी। यह कहना है मौसम विभाग का। डा. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम विभाग ने कहा है कि पूर्वानुमान की अवधि में उत्तर बिहार के जिलों में आसमान में हल्के से मध्यम बादल देखे जा सकते हैं। हालांकि मौसम के शुष्क रहने का अनुमान है। इस दौरान अधिकतम तापमान के 29 से 30 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 16 से 17 डिग्री सेल्सियस के बीच बने रहने का अनुमान है। सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 60 से 75 प्रतिशत तथा दोपहर में 30 से 40 प्रतिशत रहने की संभावना है। औसतन 5 से 10 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पुरवा हवा चलने का अनुमान है। 

कुहासा का दिखा प्रभाव, रात के तापमान में गिरावट

ठंड ने दस्तक दे दी है। सोमवार को सुबह कुहासा का असर दिखा। इससे फोरलेन पर वाहन चालकों को परेशानी रही, लेकिन धूप निकलने के साथ कुहासा का प्रभाव खत्म हो गया। शाम ढलने के साथ ही ठंड का असर दिखा। गर्म कपड़े पहनकर लोग शाम में सड़क पर निकले। डा.राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय विश्वविद्यालय मौसम विभाग के नोडल पदाधिकारी डा.ए.सत्तार ने बताया कि अगले तीन दिनों तक सुबह में कुहासा का असर रहेगा। देर रात से सुबह सात बजे तक कुहासा का प्रभाव सभी जगह दिखाई देगा। रात के तापमान में गिरावट आएगी। अभी रात का तापमान 17 से 18 डिग्री के बीच है, लेकिन यह 15 से 16 डिग्री तक जाएगा। उन्होंने बताया कि इस बार पिछले साल की तुलना में ठंंड का असर ज्यादा होगा। कनकनी रहेगी। इसलिए सुबह व शाम में शरीर पर पर्याप्त कपड़े रहने चाहिए। आसमान में हल्के से मध्यम बादल

डा.राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम विभाग की ओर से 11 नवंबर तक के पूर्वानुमान की अवधि में उत्तर बिहार के जिलों में आसमान में हल्के से मध्यम बादल देखे जा सकते हैं। मौसम के शुष्क रहने का अनुमान है। अधिकतम तापमान 29 से 30 व न्यूनतम 15 से 17 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। सापेक्ष आद्र्रता सुबह में 60 से 75 व दोपहर में 30 से 40 प्रतिशत रहने की संभावना है। पुरवा हवा चलने की संभावना है।

chat bot
आपका साथी