Weather Muzaffarpur,Bihar: मौसम शुष्क रहने के साथ ही बारिश से निजात की उम्मीद

उतर बिहार के जिलों में आमतौर पर मौसम के शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है। इस अवधि में अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री के आस-पास रहने की संभावना है।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 07:19 AM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 07:19 AM (IST)
Weather Muzaffarpur,Bihar: मौसम शुष्क रहने के साथ ही बारिश से निजात की उम्मीद
आर्द्रता सुबह में 85 से 90 प्रतिशत तथा दोपहर में 65 से 70 प्रतिशत रहने की संभावना है।

मुजफ्फरपुर/समस्तीपुर, जागरण संवाददाता। उत्तर बिहार के के जिलों में मौसम के शुष्क रहने की संभावना है। धीरे-धीरे बारिश से निजात मिलने की उम्मीद है। हालांकि अगले कुछ दिनों तक कहीं-कहीं हल्की वर्षा हो सकती है। लेकिन आमतौर पर मौसम शुष्क रहेगा। डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम विभाग ने 29 सितंबर तक के लिए जारी मौसम पूर्वानुमान में कहा है कि उत्तर बिहार के जिलों में आसमान में हल्के बादल छाए रह सकते है।

उतर बिहार के जिलों में आमतौर पर मौसम के शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है। इस अवधि में अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की संभावना है। आर्द्रता सुबह में 85 से 90 प्रतिशत तथा दोपहर में 65 से 70 प्रतिशत रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार पूर्वानुमानित अवधि में औसतन 10 से 12 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पुरवा हवा चलने की संभावना है। शिवहर जिले में सोमवार को इलाके में अलसुबह धूप निकली। आसमान में हल्के बादल छाए हुए हैं। हल्की हवा भी बह रही है। हालांकि, दोपहर बाद बारिश का अनुमान है। इधर, तापमान में वृद्धि से सुबह से ही उमस और गर्मी बरकरार है।

बगहा में सोमवार को सुबह से ही तेज धूप निकली है। धूप की वजह से उमस और गर्मी बरकरार है। बेतिया में

सुबह से जिले में तेज धूप निकली है। उमस व गर्मी से लोग परेशान है। धान व गन्ने की फसल सूख रही है। दरभंगा ज़िले में सोमवार की सुबह धूप खिली है। आसमान में हल्के बादल छाए हैं।

chat bot
आपका साथी