Weather in Muzaffarpur: दिवाली की तैयारी में जुटे हैं तो मौसम की भविष्यवाणी जरूर जानें

Weather of Muzaffarpur मौसम वैज्ञानिक डा. ए सत्तार ने कहा कि बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण बिहार और झारखंड में पिछले दिनों तेज हवा के साथ वर्षा हो रही थी। अभी 15 से 20 किलोमीटर की रफ्तार से पुरवा हवा चल रही है।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 08:05 AM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 08:05 AM (IST)
Weather in Muzaffarpur: दिवाली की तैयारी में जुटे हैं तो मौसम की भविष्यवाणी जरूर जानें
अब पछिया हवा चलने की संभावना है। फाइल फोटो

मुजफ्फरपुर/समस्तीपुर, जासं। अभी त्योहार ही त्योहार है। ऐसे में मौसम कैसा रहेगा, यह हर कोई जानना चाह रहा है। इसका व्यापक प्रभाव तैयारी पर पड़ता है। जिला समेत पूरे उत्तर बिहार में मौसम साफ रहने के साथ ही धूप निकल रहा है। बारिश की संभावना भी कम दिख रही है। उक्त जानकारी डा. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम वैज्ञानिक डा. ए सत्तार ने दी। डॉ. सत्तार का बताना है कि बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण बिहार और झारखंड में पिछले दिनों तेज हवा के साथ वर्षा हो रही थी। मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि अभी 15 से 20 किलोमीटर की रफ्तार से पुरवा हवा चल रही है। उसके उपरांत पछिया हवा चलने की संभावना है। वहीं तापमान 30 से 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। शिवहर जिले में शुक्रवार को मौसम सामान्य हैं। सुबह हल्की धूप खिली है। आसमान में बादल छाए हुए हैं हल्की हवा भी बह रही है। बारिश से राहत मिली हैं।

chat bot
आपका साथी