Weather in Muzaffarpur: क्या वीक एंड की मस्ती करने जा रहे? यहां जान लें, कैसा रहने वाला है मौसम

Weather in Muzaffarpur मौसम विभाग के द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार पूर्वानुमान की अवधि में आसमान साफ एवं मौसम के शुष्क रहने की संभावना है। पूर्वानुमान की अवधि में दिन एवं रात के तापमान में एक-दो डिग्री सेल्सियस गिरावट आ सकती है।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 08:25 AM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 08:25 AM (IST)
Weather in Muzaffarpur: क्या वीक एंड की मस्ती करने जा रहे? यहां जान लें, कैसा रहने वाला है मौसम
अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। फाइल फोटो

मुजफ्फरपुर/समस्तीपुर, जासं। आज रविवार है। मतलब, वीक एंड मस्ती का दिन। घर से निकलने से पहले मौसम का हाल भी जान लेना जरूरी है। कहीं बारिश ने रंग में भंग डाला तो सबकुछ बर्बाद ही हो जाएगा। जिला समेत पूरे उत्तर बिहार में 26 अक्टूबर तक आसमान साफ रहने के साथ ही मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि इस दौरान दिन और रात के तापमान में एक-दो डिग्री की गिरावट दर्ज हुई है। यह कहना है मौसम विभाग का। डा. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम विभाग के द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार पूर्वानुमान की अवधि में आसमान साफ एवं मौसम के शुष्क रहने की संभावना है। पूर्वानुमान की अवधि में दिन एवं रात के तापमान में एक-दो डिग्री सेल्सियस गिरावट आ सकती है। जिसके चलते अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान 19 से 21 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 75 से 80 प्रतिशत तथा दोपहर में 45 से 50 प्रतिशत रहने की संभावना है। पूर्वानुमानित अवधि में औसतन 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पछिया हवा चलने की संभावना है।

शिवहर जिले में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। मौसम धीरे- धीरे शीत ऋतु की ओर करवट ले रहा है। दिन की अपेक्षा सुबह और शाम सर्द हो रहा है। सुबह - सवेरे ओस गिरने लगा है। रविवार की सुबह मद्धिम लौ के साथ विलंब से सूरज निकला। वही तेज हवा भी बहती रही। आसमान में हल्के बादल भी छाए रहे। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज लगातार बदलता रहेगा। मौसम शुष्क बना रहेगा। दिन में तापमान में वृद्धि होगी। उमस की भी स्थिति रहेगी। दिनभर गर्मी रहेगा। हालांकि शाम में तापमान में गिरावट होगी। रात हल्की सर्द होगी। रात के तापमान में एक से दो डिग्री की गिरावट होगी।

chat bot
आपका साथी