Weather Forecast Muzaffarpur: मौसम में तेजी से हो रहा बदलाव, ठंड ने दी दस्तक

Weather Forecast Muzaffarpur आसमान प्राय साफ तथा मौसम के शुष्क रहने का अनुमान है। इस दौरान दिन और रात के तापमान में गिरावट आने के साथ-साथ अधिकतम तापमान 29 से 31 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 18 से 21 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Fri, 29 Oct 2021 07:32 AM (IST) Updated:Fri, 29 Oct 2021 07:32 AM (IST)
Weather Forecast Muzaffarpur: मौसम में तेजी से हो रहा बदलाव, ठंड ने दी दस्तक
5 से 10 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से मुख्यतः पछिया हवा चलने का अनुमान है। फाइल फोटो

मुजफ्फरपुर/समस्तीपुर, जासं। Weather Forecast Muzaffarpur: जिला समेत पूरे उत्तर बिहार में मौसम में बदलाव के साथ ही तापमान में गिरावट आनी शुरू हो गई है। अभी कुछ दिनों तक आसमान साफ रहने के साथ ही मौसम के शुष्क रहने का अनुमान है। डा. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम विभाग ने यह बात कही। अगले 1 नवंबर तक के लिए जारी मौसम पूर्वानुमान में कहा है कि पूर्वानुमान की अवधि में उत्तर बिहार के जिलों में आसमान प्राय: साफ तथा मौसम के शुष्क रहने का अनुमान है। इस दौरान दिन और रात के तापमान में गिरावट आने के साथ-साथ अधिकतम तापमान 29 से 31 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 18 से 21 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 70 से 80 प्रतिशत तथा दोपहर में 40 से 50 प्रतिशत रहने की संभावना है। औसतन 5 से 10 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से मुख्यतः पछिया हवा चलने का अनुमान है। शिवहर जिले में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। शुक्रवार को तेज हवाओं के बीच सूरज निकला। हालांकि सूरज की लौ मद्धिम रही। इसके चलते मौसम सर्द रहा। ठंडी हवा के चलते सिहरन पैदा होती रही। आसमान में हल्के बादल भी छाए रहे। मौसम विभाग के अनुसार अब मौसम का मिजाज लगातार बदलता रहेगा। दिन में गर्मी और रात सर्द रहेगी। अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 से 20 डिग्री तक रहेगा। इस दौरान शीतल हवा भी बहती रहेगी।

बदल रहा मौसम का मिजाज, तापमान में आ रही गिरावट

मौसम अब तेजी से बदलने लगा है। गुरुवार को अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे रहा। मौसम विभाग के अनुसार ठंड ने अब दस्तक देना शुरू कर दिया है। इसी तरह तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आती जाएगी। इसके साथ ही सुबह व शाम कोहरा का असर देखने को मिलेगा। गुरुवार को जिले का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस मापा गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम है। मौसम विभाग ने बताया है कि ठंड इस साल लंबा चलने वाला है और तापमान सामान्य से अधिक नीचे आने की संभावना है। विभाग के अनुसार नवम्बर की 15 तारीख के बाद ठंड ज्यादा बढ़ेगी, जिसके फरवरी तक जारी रहने की संभावना है।  

chat bot
आपका साथी