Weather Forecast Muzaffarpur: आसमान साफ रहने के साथ-साथ धूप भी निकलेगी

Weather Forecast Muzaffarpur आसमान साफ एवं मौसम के शुष्क रहने की संभावना है। पूर्वानुमान की अवधि में दिन एवं रात के तापमान में एक-दो डिग्री सेल्सियस गिरावट आ सकती है। जिसके चलते अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Mon, 25 Oct 2021 07:42 AM (IST) Updated:Mon, 25 Oct 2021 07:42 AM (IST)
Weather Forecast Muzaffarpur: आसमान साफ रहने के साथ-साथ धूप भी निकलेगी
15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पछिया हवा चलने की संभावना है।

मुजफ्फरपुर/समस्तीपुर, जासं। उत्तर बिहार में बुधवार तक आसमान साफ रहने के साथ ही धूप निकलेगी। इसके साथ ही मौसम शुष्क रहेगा। दिन और रात के तापमान में एक-दो डिग्री की गिरावट दर्ज हुई है। डा. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम विभाग के द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार पूर्वानुमान की अवधि में आसमान साफ एवं मौसम के शुष्क रहने की संभावना है। पूर्वानुमान की अवधि में दिन एवं रात के तापमान में एक-दो डिग्री सेल्सियस गिरावट आ सकती है। जिसके चलते अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान 19 से 21 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 75 से 80 प्रतिशत तथा दोपहर में 45 से 50 प्रतिशत रहने की संभावना है। पूर्वानुमानित अवधि में औसतन 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पछिया हवा चलने की संभावना है। 

शिवहर जिले में सोमवार की सुबह देर से मद्धिम लौ के साथ सूरज निकला। सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवा बह रही है। इसके चलते तापमान में आई गिरावट से मौसम सर्द हो गया है। जिले में पिछले चार दिनों से यही स्थिति है। मौसम विभाग के अनुसार अब मौसम का मिजाज इसी तरह बदलता रहेगा। मौसम शुष्क रहेगा। दिन में गर्मी और रात सर्द रहेगी। अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 से 20 डिग्री तक रहेगा। इस दौरान शीतल हवा भी बहती रहेगी।

chat bot
आपका साथी