जल संसाधन मंत्री संजय झा बोले- नीतीश कुमार एतेक बढ़िया काम केलैथ जे संयुक्त राष्ट्र्रसंघ में एकर चर्चा भेल

Bihar Assembly Election 2020 चुनावी सभा में बिहार के जल-संसाधन मंत्री ने मैथिली में किया संवाद। कहा- बिहार में फिर बनेगी मुख्यमंत्रत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार। चुनावी सर्वेक्षण में एनडीए गठबंधन के पूर्ण बहुमत प्राप्त भ रहल छैं।

By Murari KumarEdited By: Publish:Sun, 25 Oct 2020 08:36 PM (IST) Updated:Sun, 25 Oct 2020 08:36 PM (IST)
जल संसाधन मंत्री संजय झा बोले- नीतीश कुमार एतेक बढ़िया काम केलैथ जे संयुक्त राष्ट्र्रसंघ में एकर चर्चा भेल
बेनीपुर में चुनावी सभा को संबोधित करते जल संसाधन मंत्री संजय झा

दरभंगा, जेएनएन। सूबे के जल संसाधन मंत्री संजय झा रविवार को दरभंगा जिले के बेनीपुर विधानसभा के जननायक कर्र्पूरी ठाकुर बाबा नागार्जुन स्टेडियम में मुख्यमंत्रत्री नीतीश कुमार के साथ चुनावी सभा में मैथिली में खूब बोले। उन्होंने लोगों तक अपनी बात को सीधे पहुंचाने के लिए अपनी भाषा में बात की। कहा- ‘मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नल जल योजना के तहत बिहार में एतेक बढिया काम केलैथ जे संयुक्त राष्ट्रसंघके सम्मेलन में एकर चर्चा जोर शोर से भेल। चुनावी सर्वेक्षण में एनडीए गठबंधन के पूर्ण बहुमत प्राप्त भ रहल छैं। बेनीपुर विधानसभा क्षेत्र में जे किछु बचल काज छै.से पुरा होयत।

 संजय गंवई अंदाज में लोगों से कनेक्ट हुए। कहा- बिहार की बहुत बड़ी आबादी है। आज शारदीय नवरात्रत्र की नवमी तिथि है। कोरोना संक्रमण का दौर चल रहा है। हम आज बिहार में देवी की कृपा से सुरक्षित हैं। और ठीक देवी दुर्गा की तरह सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लोगों की रक्षा में लगे हैं। आज बिहार विकास की राह पर है। कुछ लोगों को विकास दिखता नहीं है। लेकिन, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काम की चर्चा देश ही नहीं दुनिया भर में हो रही है। जल जीवन हरियाली के तहत हुए कार्यों को लेकर संयुुक्त राष्ट्रसंघ के सम्मेलन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बुलाया गया था। वहां लोगों ने हमारे सीएम के पर्यावरण संरक्षण के प्रोजेक्ट को सराहा। यह बिहार के लिए गौरव की बात है। बिहार विकास की राह पर है। एक बार फिर बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार बनेगी।

chat bot
आपका साथी