बेला औद्योगिक इलाके में जलजमाव, फैक्ट्रियो में घुसा पानी

बेला औद्योगिक इलाके में बारिश के कारण सोमवार को जलजमाव की स्थिति रही। कई फैक्ट्रियों में पानी घुस जाने से उत्पादन पर असर पड़ा। बेला फेज वन व टू दोनों में यही हाल रहा। हालांकि नई फैक्ट्रियों में कम और पुरानी में ज्यादा प्रभाव दिखा।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 14 Jul 2020 02:39 AM (IST) Updated:Tue, 14 Jul 2020 02:39 AM (IST)
बेला औद्योगिक इलाके में जलजमाव, फैक्ट्रियो में घुसा पानी
बेला औद्योगिक इलाके में जलजमाव, फैक्ट्रियो में घुसा पानी

मुजफ्फरपुर। बेला औद्योगिक इलाके में बारिश के कारण सोमवार को जलजमाव की स्थिति रही। कई फैक्ट्रियों में पानी घुस जाने से उत्पादन पर असर पड़ा। बेला फेज वन व टू दोनों में यही हाल रहा। हालांकि नई फैक्ट्रियों में कम और पुरानी में ज्यादा प्रभाव दिखा। काम पर आए मजदूर भी वापस हुए।

बेला से वापस हो रहे मुशहरी के मनोज कुमार ने बताया कि वे पाइप निर्माण वाली कंपनी में काम करते हैं। वहां पानी जमा होने कारण काम बंद हो गया है जिस कारण वे वापस जा रहे हैं। उद्यमी अवनीश किशोर ने बताया कि 50 से ज्यादा फैक्ट्रियो में पानी प्रवेश कर गया है। अगर बारिश नही थमी तो बहुत बुरा हाल होगा। सोमवार को पानी रहने के कारण उत्पादन पर भी असर रहा। पानी निकालने के लिए हर साल पम्पसेट प्रशासन लगाता था। लेकिन इस बार कुछ खास नहीं किया जा रहा है। लघु उद्योग भारती के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष श्याम सुंदर भीमसेरिया ने बताया कि जलजमाव से उद्योग प्रभावित हो रहा है। परिसर में पक्का नाला निर्माण तथा तत्काल जलजमाव रोकने की व्यवस्था होगी। उत्तर बिहार उद्यमी संघ के अध्यक्ष शिवनाथ प्रसाद गुप्ता ने कहा कि शहर से जो पानी आ रहा उसको रोकने व उसको दूसरी ओर ले जाने की पहल होनी चाहिए। बियाडा के विकास पदाधिकारी सौम्य वर्मा ने कहा कि नाला कच्चा है। जहां पानी जाम हो रहा उसको निकाला जा रहा है। लेकिन जितना पानी निकल रहा, उससे ज्यादा पानी बाहर से आ रहा है। कोशिश हो रही है कि जलजमाव से इस इलाके को बचाया जा सके।

chat bot
आपका साथी