Muzaffarpur Flood News: मुजफ्फरपुर में फिर नदियों का बढ़ने लगा जलस्तर, लखनदेई खतरे के निशान के पार

Muzaffarpur Flood News मंगलवार की रात से रूक- रुक कर जारी बारिश से एक बार फिर नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी होने लगी है। बागमती बूढ़ी गंडक और लखनदेई खतरे के निशान से ऊपर बह रही है

By Murari KumarEdited By: Publish:Wed, 12 Aug 2020 03:15 PM (IST) Updated:Wed, 12 Aug 2020 03:15 PM (IST)
Muzaffarpur Flood News: मुजफ्फरपुर में फिर नदियों का बढ़ने लगा जलस्तर, लखनदेई खतरे के निशान के पार
Muzaffarpur Flood News: मुजफ्फरपुर में फिर नदियों का बढ़ने लगा जलस्तर, लखनदेई खतरे के निशान के पार

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। मंगलवार की रात से रूक- रुक कर जारी बारिश से एक बार फिर नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी होने लगी है। बागमती, बूढ़ी गंडक और लखनदेई खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। गंडक नदी के जलस्तर में भी वृद्धि शुरू हो गई हैं। हालांकि सिकंदरपुर में बूढ़ी गंडक नदी का जलस्तर स्थिर हैं।  मुरौल के दलौल घाट में बूढ़ी गंडक नदी के खतरे के निशान से डेढ़ मीटर उपर बह रही है। कटौझा और बेनीबाद में बागमती और गायघट में लखनदेई का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है।

 पिछले 24 घंटे में बूढ़ी गंडक नदी के जलस्तर में 0.24 सेमी और 13 दिनों में 1.34 मीटर की गिरावट हुई है। मंगलवार को सिकंदरपुर में बूढ़ी गंडक नदी का जलस्तर खतरे के निशान 52.53 मीटर से महज 0.4 सेमी उपर 52.57 मीटर दर्ज किया गया। मुरौल के दलौल घाट में बूढ़ी गंडक खतरे के निशान 48.25 मीटर से 1.75 मीटर उपर बह रही है। यहां का जलस्तर 50.00 मीटर दर्ज किया गया है।  कटौझा में बागमती के जलस्तर में 40 सेमी की गिरावट आई है। यह अब भी खतरे के निशान से 1.07 सेमी ऊपर बह रही है। यहां जलस्तर 54.80 मीटर दर्ज किया गया है।

 बेनीबाद में बागमती के जलस्तर में 0.3 सेमी की मामूली गिरावट आई है। यह खतरे के निशान 48.68 मीटर से 0.81 सेमी ऊपर बह रही है। यहां का जलस्तर 49.49 मीटर दर्ज किया गया। रेवाघाट में गंडक नदी के जलस्तर 0.9 सेमी की गिरावट के साथ 53.67 मीटर व  अहिरवलिया में खतरे के निशान 59.62 से 1.68 मीटर नीचे  57.94 मीटर दर्ज किया गया। कुढऩी के शाहपुर मरीचा में नून नदी खतरे के निशान 50.25 मीटर से 1.23 मीटर नीचे बह रही है। यहां 0.5 सेमी की गिरावट के साथ  जलस्तर 48.65 मीटर दर्ज किया गया है। गायघाट के बोराबारी में लखनदेई नदी का जलस्तर खतरे के निशान 42.00 मीटर से 1.19 मीटर ऊपर बह रही है। यहां का जलस्तर 43.19 मीटर दर्ज किया गया है। 

chat bot
आपका साथी